
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
Gonda: एक युवक ने अपनी कमीज(शर्ट) से फांसी का फंदा बनाकर आम के पेड़ की डाल से लटककर रहस्यमय परिस्थियो में अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपने बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के लिए पैसे के इंतजाम में निकला था। घटना की सूचना परिवार में पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटे के जन्म लेने की खुशियां पल भर में गम में बदल गई।
Gonda:गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गांव साखीपुर में दोपहर लगभग 3 बजे गाँव में तब हड़कंप मच गया ज़ब भैंस चराने गए गाँव के एक बुजुर्ग ने आम के पेड़ के नीचे मृत अवस्था में गाँव के रामजनक (28) पुत्र भोगु का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही गाँव के लोग इकट्ठा हो गए। लोगो ने इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय डॉग इस्कॉड और फॉरेन्सिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया।
मां बोली बेटा घर से पैसे का इंतजाम करने के लिए निकला लौटकर नहीं आया
इलाज के लिए पैसे के इंतजाम में निकले पिता ने मौत को लगाया गले मृतक की माँ माया देवी ने बताया कि मंगलवार को रामजनक की पत्नी ने नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चा अस्वस्थ होने के कारण उसे मंगलवार की रात अयोध्या के एक चाइल्ड केयर सेंटर में रखा गया था। वहीं रामजनक की पत्नी को नवाबगंज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। परिवार वालो का कहना है कि चाइल्ड केयर सेंटर का बिल 18 हजार रुपये के लगभग था जिसकी व्यवस्था करने के लिए रामजनक घऱ से निकला था। वापस नहीं आया। उसके आत्महत्या कर लेने कि सूचना परिवार को मिली।जिससे लोग स्तब्ध हैं। वहीं ढेमवाघाट चौकी प्रभारी साहब कुमार ने कहा मृतक कि बीबी पूजा ने सूचना दी है। मृतक अवसाद से ग्रस्त था। बच्चे और बीबी के इलाज के लिए परेशान था।
थानाध्यक्ष बोले- डिप्रेशन के कारण युवक ने की आत्महत्या
थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। डिप्रेशन के कारण युवक ने आत्महत्या की है। फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
Published on:
15 Oct 2023 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
