
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मोटे अनाज पर आधारित एक विशेष आयोजन ‘ईट राइट मिलेट्स मेला' का आयोजन किया। जहां लोगों को मिलेट की स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण मित्र प्रकृति के बारे में जागरूक किया गया। वहां पर मौजूद लोगों से डीएम ने सवाल किया कि प्रतिदिन कितने लोग मोटे अनाज का सेवन करते हैं। फिर बहुत कम लोगों के हाथ उठे। डीएम को कहना पड़ा बहुत कम लोग मोटे अनाज का सेवन करते हैं। उन्होंने लोगों को मोटे अनाज के फायदे बताएं।
डीएम बोले- बच्चों के खाने में मोटे अनाज जरूर शामिल करें
डीएम ने कहा कि पहले से लोग मोटे अनाजों का सेवन करते थे। निरोगी रहते थे। परंतु आज की पीढ़ी मोटे अनाजों से दूर होती जा रही है। इसी वजह से आजकल लोग सुगर, डायबीटीज आदि बीमारियां होने की सम्भावना बनी रहती है। हम सभी को फिर से मोटे अनाजों की ओर लौटना होगा। प्रधानमंत्री ने भी सभी देशवासियों को मोटे अनाजों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया है। सभी लोग मोटा अनाज को जरूर खायें। जिससे कि हम सभी डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियां से दूर रहें। उन्होंने कहां सभी लोग अपने बच्चों को मोटे अनाजों से बने व्यंजन जरूर दें। उनमें मोटे अनाज खाने की आदत डालें।
मोटे अनाज में होती विटामिन की प्रचुर मात्रा
मोटा अनाज शरीर में स्थित अम्लता को दूर करता है। मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को ठीक करता है। जिससे पेट संबंधी रोग नहीं होते। कैल्शियम आयरन पोटेशियम फास्फोरस मोटे अनाज में पाए जाते हैं। और सबसे बड़ी बात यह कि इसमें बी 6 विटामिन की प्रचुर मात्रा होती है।
Published on:
25 Mar 2023 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
