1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल से कमर में सोना बांधकर मुंबई ले जा रही महिला तस्कर और उसका साथी गिरफ्तार

नेपाल से सोने की तस्करी कर मुंबई ले जा रही महिला तस्कर साथी समेत गोंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोना समेत कस्टम विभाग को सौंप दिया है।

2 min read
Google source verification
Woman smuggler carrying gold from Nepal to Mumbai arrested

पुलिस टीम के साथ पकड़ी गई महिला तस्कर और उसका साथी

नेपाल से वन्यजीव मादक पदार्थ सहित बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। भारत और नेपाल की खुली सीमा तस्करों के लिए काफी मुफीद है। पुलिस और सशस्त्र सेना के जवान तस्करी रोकने का लाखों प्रयास कर रहे हैं। आए दिन नेपाल से तस्करी करने वाले लोग पकड़े भी जा रहे हैं। बुधवार को नेपाल से तस्करी कर मुंबई सोना ले जा रही महिला तस्कर और उसके साथी को कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नेपाल से तस्करी कर मुंबई सोना ले जा रहे एक महिला तस्कर और उसके साथी को कर्नलगंज पुलिस में सरयू पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देखते ही महिला तस्कर ने सोना फेंक दिया। इसके बाद भी वह पुलिस से बच नहीं सकी। पुलिस ने उसे तथा उसके सहयोगी साथी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से 128 ग्राम सोना बरामद हुआ है। जिसका अनुमानित मूल्य 12 लाख रुपए बताया जा रहा है। कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों तस्करों को माल समेत कस्टम को सौंप दिया है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम यासमीन अंसारी पत्नी अरमान अंसारी निवासी पुराना कलेक्ट्रेट कंपाउंड गेट नंबर पांच मालवानी पश्चिमी मलाड मुंबई तथा मोहम्मद इशहाक निवासी शब्बीर खान बिल्डिंग चीता कैंप मुंबई बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यासमीन और इशहाक ने पूछताछ में बताया कि दोनों सोने की तस्करी करते हैं। नेपाल से सोना खरीदा था। जिसे कमर में कपड़े से बांधकर बस से बलरामपुर वाया गोंडा, लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ से मुंबई के लिए रवाना होते।

यह भी पढ़े : होली से पहले रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी गोंडा के विभिन्न स्टेशनों पर बढाये गए 13 ट्रेनों के ठहराव जाने नाम और स्टेशन

प्रभारी निरीक्षक बोले-128 ग्राम सोना बरामद

इस संबंध में करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि सूचना मिली थी। नेपाल से एक महिला अपने साथी संग तस्करी कर सोना लेकर बस से आ रही है। दोनों लखनऊ के रास्ते मुंबई जाने की फिराक में हैं। इस पर दोपहर क्षेत्र के सरयूघाट पुल के पास बसों की चेकिंग की गई। तो एक बस में बताए गए हुलिया की पहचान कर एक महिला समेत दोनों को बस से उतार लिया गया। तलाशी से पहले ही दोनों ने सोना निकाल कर फेंक दिया। मौके पर 128 ग्राम सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है।