
गांव में घुसा बाढ़ का पानी
Gonda Flood: नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी का जलस्तर बढ़कर 83 सेंटीमीटर पहुंच गया था। जलस्तर बढ़ने से कर्नलगंज और तरबगंज तहसील के 36 गांव में बाढ़ का पानी घुस जाने के बाद घाघरा सब कुछ निगल गई। कुछ गांव में लोग छतों पर खाना बना रहे हैं। हालांकि घाघरा का जलस्तर मंगलवार को तेजी से घटने लगा है। बुधवार की सुबह केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक खतरे के निशान से 83 सेंटीमीटर ऊपर बह रही घाघरा अब 36 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। जलस्तर में गिरावट के बाद भी ग्रामीणों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक युवक की बाढ़ के पानी में डूब कर मौत हो गई।
Gonda Flood: गोंडा जिले के तरबगंज और करनैलगंज तहसील के तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पानी के तेज बहाव के कारण तरबगंज तहसील के गढ़ी गांव के पास करीब 40 मीटर सड़क बह गई है। जिससे सैकड़ो गांव का संपर्क टूट गया है। तरबगंज तहसील क्षेत्र में ऐली-परसौली गांव से परास तक बने जबरनगर रिंग बांध के कटने से गढ़ी डीहा, सिधौटी आंशिक, अमदही के दो गांव, जबरनगर, धमसिहा, अमौठी आदि गांव पूरी तरह पानी से घिर गए हैं। करनैलगंज के बहुवन मदार माझा व नकहरा में बाढ़ की स्थिति है। डीएम सीडीओ सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित किया जा रहा है। जिन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहां के ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान पर अपना ठिकाना बना लिया है। बुधवार की सुबह 8 बजे आई केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा नदी में पानी का कुल डिस्चार्ज 278284 क्यूसेक रहा। जिसमें शारदा बैराज से 146172 क्यूसेक गिरजा बैराज से 128600 क्यूसेक तथा सरयू बैराज से 3512 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। घाघरा नदी वर्तमान समय में खतरे के निशान से 36 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
मंगलवार को नवाबगंज थाना के गांव ब्यौदामाझा गांव के रहने वाले विनोद 25 वर्ष अपनी नाव से बकरियों को लेकर बगल गांव ब्यौदा उपरहर ले जा रहे थे। तभी नाव पलट गयी। जिसमे विनोद की डूबने से मौत हो गयी। पालतू जानवर बाहर आ गये। विनोद के तीन बच्चे है। जिसमें संतोष 5 वर्ष रोशनी 4 वर्ष और रेशभी 2 वर्ष है।
Updated on:
18 Sept 2024 10:09 am
Published on:
18 Sept 2024 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
