15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: गोंडा के बेटे की सऊदी अरब में बुलडोजर धमाके से मौत, परिजनों ने विदेश राज्य मंत्री से लगाई गुहार

Gonda News: गोंडा जिले के एक युवक की सऊदी अरब में बुलडोजर धमाके से मौत हो गई है। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से गुहार लगाई है।

2 min read
Google source verification
Gonda News

मृतक की फाइल फोटो

Gonda News: गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गांव कल्यानपुर के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की बुलडोजर में ब्लास्ट होने से मौत हो गई। घर पर सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और कंपनी के मालिकों से शव को घर पहुंचने में मदद करने की गुहार लगाई है।

Gonda News: गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गांव कल्याणपुर के रहने वाला युवक राजेश पुत्र मस्तराम रोजी-रोटी की तलाश में कुछ दिन पहले सऊदी अरब गया था। वहां पर वह एक कंपनी में बुलडोजर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। बताया जाता है कि बुलडोजर की एसी ठीक करने के दौरान उसमें तेज धमाका हुआ जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घर पर सूचना पहुंचते ही परिवार के लोग रोने चिल्लाने लगे। मामला आधी रात का होने के कारण रोने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। जब सभी को पता चला कि युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है। तो सभी की आंखें नम हो गई।

घटना के दूसरे दिन साथ में काम करने वाले युवक ने परिजनों को सूचना दी

युवक के मौत की खबर परिजनों को शनिवार की आधी रात को मिली। इसके बाद चीख पुकार मच गई। मृतक के बड़े भाई बलराम यादव ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी। तथा भाई के शव को सऊदी अरब से घर लाये जाने की मांग की। जिस पर मंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि वह पूरी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें:Bahraich News: पूर्व सांसद के खिलाफ गबन के मामले में कोर्ट ने जारी किया NBW वारंट

मृतक की शादी अभी नहीं हुई

मृतक राजेश अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर था। दो बहने हैं। जिसमें एक की शादी हो गई है। पिता खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक कुछ दिन पहले रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गया था। मृतक के काम करने वाली कंपनी में बात कर शव को घर भेजने का अनुरोध किया है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि डा हाफिज अली ने घटना की पुष्टि कर परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।