16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: गोंडा बीजेपी कार्यालय से वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने जिलाध्यक्ष का दर्ज किया बयान, मांगे सीसीटीवी फुटेज

Gonda news: गोंडा जिले में बीजेपी कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में जांच अब आगे बढ़ा दी। विवेचक ने जिलाध्यक्ष का बयान दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज मांगा है।

2 min read
Google source verification
Gonda

फोटो सोर्स वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट और ट्विटर अकाउंट से फोटो

Gonda News: गोंडा बीजेपी कार्यालय पर 12 अप्रैल को हुए घटनाक्रम को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि इस वीडियो को लेकर जिलाध्यक्ष ने खुद सामने आकर यह बात स्वीकार किया कि यह उनके कार्यालय का वीडियो है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान दर्ज करने के साथ-साथ विवेचक ने सीसीटीवी फुटेज मांगा है।

Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में बीजेपी कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष एक महिला के साथ दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस मामले में जमकर प्रतिक्रिया दी। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस जारी का जवाब मांगा गया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी बुधवार को विवेचक ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान दर्ज किया। तथा उनसे तमाम जानकारियां ली। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मांग की है। जिसे जिलाध्यक्ष ने जल्द उपलब्ध करा देने के लिए कहा है।

12 अप्रैल के घटनाक्रम का 25 में को वायरल हुआ था वीडियो

गोंडा के बीजेपी कार्यालय के 12 अप्रैल की घटनाक्रम का एक वीडियो 25 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद सामने आकर यह स्वीकार किया था कि यह वीडियो उनके कार्यालय का है। उन्होंने कहा कि एक महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था। जिसको उन्होंने सहारा दिया था।

यह भी पढ़ें:Gonda: एक शादी में यूपी एसटीएफ, गोंडा पुलिस, महिला आयोग बनेगा घराती, जानिए पुलिस की मानवीय पहल, ऐसा क्यों कर रही

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोई भी टिप्पणी करने से किया इनकार

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने पुलिस को दिए गए बयान के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि इस मामले पर पार्टी का कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में वीडियो में दिख रही महिला भी सामने आई उसने सीधे तौर पर कहा कि जो इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। वह पूरी तरह से गलत है। जिलाध्यक्ष और हमें बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ महिला ने छपिया थाने में केस दर्ज कराया था कहा था कि यदि लोग अभी नहीं माने तो वह महिला आयोग जाएगी।