2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: किसान मोर्चा ने समारोह का आयोजन कर बीजेपी जिलाध्यक्ष का किया स्वागत, वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Gonda news: बीजेपी किसान मोर्चा ने गांधी पार्क टाउन हॉल में स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में अमर किशोर कश्यप बमबम को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया। वर्ष 2027 के रणनीति पर पदाधिकारी के साथ चर्चा हुई।

2 min read
Google source verification
Gonda News

भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते किसान मोर्चा के पदाधिकारी

Gonda News: गोंडा जिले के गांधी पार्क के टाउन हॉल में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा ने स्वागत समारोह आयोजित कर अमर किशोर कश्यप को बीजेपी का दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया।

Gonda News: गोंडा जिले के टाउन हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्या अर्पण और दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- आप लोगों के सुख-दुख में हमेशा उपस्थित रहेंगे

जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बीजेपी किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उनके सुख दुख में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने अमर किशोर कश्यप बमबम का माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह प्रदान किया। किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारियों ने माला पहनाकर अध्यक्ष जी का स्वागत किया।

वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर किया गया मंथन

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आश्वाशन दिया कि भाजपा किसान मोर्चा आगामी पंचायत चुनावों और 2027 विधान सभा के चुनावों में उनके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें:Gonda News: 80 लोगों की आबादी वाले गांव में आजादी के 77 साल बाद पहुंची बिजली

मीडिया प्रभारी बोले भारी संख्या में मौजूद रही फोर्स

जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि स्वागत समारोह में के के श्रीवास्तव वरिष्ठ भाजपा नेता,अनुपम मिश्र जिला उपाध्यक्ष भाजपा,राजेश तिवारी क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा,राघवेश तिवारी चीकू,शशांक मिश्र,देव नारायण मिश्र जिला महामंत्री किसान मोर्चा,सुरेंद्र सिंह,पवन सिंह,श्याम किशोर मिश्र,विपिन सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,रवि दूबे,सुनील सोनकर,आनंद पांडे,अवधेश वर्मा जिला मंत्री किसान मोर्चा,काली चरण मिश्र,ऊषा तिवारी जिला कार्य समिति सदस्य,वीर सिंह,सुशील सेन, अवधेश पांडेय,आनंद शुक्ल, राम उदित सिंह,सुनील उपाध्याय,ब्रह्मदत्त द्विवेदी,राघव राम मिश्र,सालिक राम,रंग नाथ तिवारी बाबा,आशीष कुमार सिंह,रमाकांत शुक्ल,राकेश कुमार,बृजेश तिवारी,अखिलेश मिश्र,विवेक सिंह,सिपाही लाल गोस्वामी,आलोक तिवारी,सोनू सिंह,राम गोपाल साहू,अतुल श्रीवास्तव,सुबेंद कश्यप आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Story Loader