6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: यूपी के इस जिले में भू- माफिया ने आयुक्त आवास के पास की जमीन को भी नहीं छोड़ा, छत पड़ने के समय चला बुलडोजर

यूपी की योगी सरकार लगातार भूमिया के खिलाफ शिकंजा कस रही है। फिर भी यूपी के इस जिले में आयुक्त आवास के पास सरकारी जमीन पर निर्माण करा लिया। देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
B

G

सरकार और प्रशासन के लाखों प्रयास के बावजूद भी भू माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं। उन्हें सरकारी जमीन कब्जा करने में जरा सा भी डर नहीं लगता। हद तो तब हो गई। जब आयुक्त आवास के पीछे पड़ी सरकारी जमीन को भी इन भू माफिया ने नहीं छोड़ा। उस पर कब्जा कर मकान का निर्माण शुरू कर दिया। प्रशासन की निगाह तब पड़ी जब शटरिंग होकर छत पड़ने लगा।

यूपी के गोंडा जिले में प्रशासन लगातार भूमिया पर शिकंजा कस रहा है। जमीन घोटाले के कुछ अधिकारियों समेत कई आरोपी जेल भी जा चुके हैं। शहर में नजूल की जमीन पर बने मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। इसके बावजूद भी यहां भू माफिया इतने दबंग है, कि आयुक्त आवास के पीछे पड़ी सरकारी जमीन को कब्जा कर लिया। उसे पर मकान का निर्माण महीनों से चल रहा था। अचानक प्रशासन की निगाह पड़ गई। तो बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र और जिलाधिकारी नेहा शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार नजूल की जमीन पर हुए अतिक्रमण को खाली करने का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी भी शहर को एक नया लुक देने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही हैं। प्रशासन के तेवर अगर ढीले ना पड़े तो कुछ दिनों में गोंडा अतिक्रमण मुक्त हो जाएगा। हालांकि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद की नजूल की जमीन पर बने मकान को प्रशासन ने सील कर दिया है। आयुक्त ने देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के डीएम को नजूल की जमीन पर हुए अतिक्रमण को खाली करने के पूर्व में निर्देश जारी किए गए हैं। जिससे भू माफिया में हड़कंप मच गया है।