5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: महिला आयोग की सदस्य और एसपी की पत्नी ने बेटी के शादी की उठाई जिम्मेदारी, मृतक की मां बोली बहुत मदद किया उन्हें भगवान देंगे

Gonda news: गोंडा जिले की एक गांव में बेटी के शादी की तैयारी चल रही थी। चोरों ने शादी के समान पर हाथ साफ कर युवक की हत्या कर दी। सारा सामान लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों को अंजाम तक पहुंचा दिया। शादी अभी 5 जून को होनी है। उससे पहले गोंडा एसपी की पत्नी और महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनके दर्द को साझा किया और शादी का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले ली है। जिसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।

3 min read
Google source verification
Gonda News

पीड़ित परिवार से मिलती एसपी की पत्नी डॉक्टर तन्वी जायसवाल, फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: बेटी की शादी से पहले बदमाशों ने घर में घुसकर शादी का सामान लूट लिया। इस दौरान बदमाशों से भिड़े युवक की उन लोगों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना में जहां एक पखवाड़े के भीतर दो बदमाशों को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना का सरगना पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने जहां पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाई। वहीं एसपी की पत्नी ने पीड़ित परिवार से मिलकर शादी के लिए बहुत सारा सामान उपहार में देकर समाज में एक नया संदेश दिया। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने मिलकर शादी का सारा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।

Gonda News: गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना के गांव डिक्सिर धन्नीपुरवा में शातिर बदमाशों ने युवक की हत्या कर शादी का सामान चुरा ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को ढेर कर दिया था। जबकि दो बदमाशों को हाफ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने जहां बदमाशों का एनकाउंटर कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया। वहीं एसपी की पत्नी डा. तन्वी जयसवाल और महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने बेटी के शादी की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली है।

मृतक की मां बोली- हमें न्याय मिल गया

मृतक शिवदीन की मां ने बताया कि जिन्होंने हमारे बेटे को मारा था। वह लोग मारे गए। अब मुझे न्याय मिल गया है। 5 जून को हमारे यहां बेटी की शादी थी। पता नहीं किसने चोरों को बता दिया की सब कुछ उठा ले जाओ। जब हम लोगों की नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला था। बेटी ने पूछा दरवाजा किसने खोला है। हमने देखा तो घर का पूरा सामान गायब था। हमारा बेटा उठा और घर जैसे ही निकला बदमाश सामान लिए जा रहे थे। उसने पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि साहब लोग आए थे। बहुत धन और सारा सामान दे गए हैं। जिसने मारा था। वह लोग मारे गए। हम बहुत खुश हैं। जिन्होंने बेटी की शादी में सहयोग किया है। उनको भगवान देंगे।

यह भी पढ़ें:Indo Nepal Border: भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 37 घुसपैठियों की आशंका, अतिरिक्त फोर्स तैनात बढ़ाई गई सुरक्षा

महिला आयोग की अध्यक्ष बोली- बेटी के शादी की पूरी जिम्मेदारी हम लोग उठा रहे

महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने बताया कि गोंडा जिले की डिक्सिर गांव में एक डकैती का मामला था। जिन लोगों ने डकैती किया था। वह बहुत ही शातिर बदमाश थे। उनके ऊपर करीब 70 से 75 मुकदमे चल रहे थे। यह कहा जाए कि गोंडा जिले में वह आतंक का पर्याय थे। उन लोगों को पता चल गया कि शादी वाला घर है। तो इसमें कुछ रखा जरूर होगा। उस वजह से उन लोगों ने घर में डकैती डाली। जो लड़का मारा गया है। उसने आखिरी दम तक अपने घर का सामान बचाने का प्रयास किया। लेकिन डकैतों ने उसके ऊपर गोली चला दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस पूरा प्रयास कर रही थी। कि अपराधी जो है। उनको पड़कर पूरी कार्रवाई की जाए। लेकिन गिरफ्तारी के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान एनकाउंटर में वह हमारा गया। उन्होंने कहा कि हम लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं। हमारी सरकार पीड़ित परिवार और निर्धन व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। पीड़ित परिवार के घर में जो बच्ची की शादी है। उसकी पूरी जिम्मेदारी हम लोग उठा रहे हैं। एसपी के घर से परिवार आया था। उन लोगों ने उनकी बड़ी मदद की है। शादी का जो भी खर्च होगा। हम लोग पूरा सहयोग करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिला आयोग की तरफ से ही हमें भेजा गया है। हम लोग पूरा सहयोग करेंगे।