14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक घर में घुसा चोर समझ कर पीटा, लखनऊ ले जाते समय हुई मौत, चार के खिलाफ केस दर्ज

Gonda News: गोंडा जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक एक घर में घुस गया। चोर समझ कर लोगों ने उसे बेरहमी से जमकर उसकी पिटाई कर दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification
Gonda

घटना के बाद जुटी भीड़

Gonda news: गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के गांव अमराडीहा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक घर में घुस गया। बीती रात पीट-पीट कर मरणांसन्न कर दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Gonda news: गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के गांव दिखलौल के मजरा चमैनिया के रहने वाले पृथ्वी नाथ तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात घर के बगल लगे गन्ने के फसल की सिंचाई कर रहे थे। रात्रि एक बजे के करीब बड़े भाई चंद्रशेखर (26) घर से खेत में जाने की बात कहकर निकले और पैदल ही चलकर पड़ोस के गांव अमराडीहा (शाहपुर) के रहने वाले कृष्ण मोहन मिश्र के घर में पहुंच गए। जिससे नाराज होकर शेषनारायण मिश्र, कृष्ण मोहन मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र व अनिल मिश्र पुत्रगण अयोध्या प्रसाद मिश्र ने चंद्रशेखर तिवारी को लाठी डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद आरोपितों ने उसे डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया।

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

चंद्रशेखर की हालत चिंतानक देखकर डायल पलिस उसे लेकर इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोंडा पहुंचने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों नें चंद्रशेखर की हालत नाजुक देख कर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रविवार सुबह क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:Banda News: पत्नी और मासूम बेटी की हत्या करने के बाद युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से खुलेगा तीन मौतों का राज

प्रभारी निरीक्षक बोले- चार के खिलाफ केस दर्ज

प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अमरडीहा (शाहपुर) के रहने वाले शेष नारायण मिश्र, कृष्ण मोहन मिश्रा, ओम प्रकाश व अनिल मिश्र पुत्रगण अयोध्या प्रसाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।