
ज्वेलर्स की दुकान पर जांच करती पुलिस
जिले के करनैलगंज कस्बा स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर घुसे बदमाशों ने बंदूक की नोक पर भारी मात्रा में सोना चांदी और 1.80 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। लूट की इस घटना को लेकर कस्बा के दुकानदार सहम गये। व्यापारी बदमाशों से इतना खौफ खा गया। कि उसने पुलिस को लूट की सूचना ही नहीं दिया। घटना के दूसरे दिन लूट के इस घटना की लिखित तहरीर कर्नलगंज कोतवाली में दी गई। इसके बाद एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
गोंडा जिले के कर्नलगंज कस्बा में पुलिस के मुताबिक एक ज्वेलर्स के यहां हेलमेट लगाकर घुसे बदमाशों ने भारी मात्रा में सोने चांदी नगदी लूट कर फरार हो गए। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को ना जाने किस कारण बस दूसरे दिन दिया। सूत्रों का कहना है कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद जाते वक्त बदमाशों ने व्यापारी को धमकी दिया था। यदि इस मामले की जानकारी किसी को दिया तो जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। हालांकि लोगों के समझाने बुझाने के बाद व्यापारी ने दूसरे दिन मामले में पुलिस को जानकारी दिया। लूट की बड़ी घटना की जानकारी होते ही करनैलगंज की कोतवाल ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दिया। पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए निर्देश दिया। एसपी विनीत जायसवाल ने इसके लिए पांच टीमों का गठन किया है।
________
________
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कस्बा के विश्वास नाम के ज्वेलर्स ने एक लिखित तहरीर दिया जिसमें कहा गया की एक दिन पहले यानी 4 मार्च को जब हुआ अपने दुकान पर बैठकर हिसाब किताब कर रहे थे। तभी दो अज्ञात व्यक्ति हेलमेट लगाकर दुकान में घुसे और सोने चांदी का आभूषण नगदी लेकर चंपत हो गए। इस घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। दूसरे दिन रात में यह सूचना पुलिस को दी गई। जब व्यापारी से एक दिन विलंब होने की जानकारी मांगी गई। तो उसने कोई समुचित जवाब नहीं दिया। घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
Published on:
06 Mar 2024 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
