
मौके पर पहुंची पुलिस की कई टीमें
होमगार्ड के बेटे के पास खाना खाते वक्त एक फोन कॉल आई। उस समय उसकी मां और बहन वहां पर मौजूद थी। इसलिए खाना खाने के बाद फौरन वह चला गया। सुबह खून से लथपथ शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। युवक के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को खेत में फेंक दिया गया।
गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के गांव बराराय में होमगार्ड के बेटे की जय राम 25 वर्ष की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता राधेश्याम ने बताया कि मैं होमगार्ड हूं। बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर से अपर जिलाधिकारी के यहां ड्यूटी करने चला आया। रात करीब 9.30 बजे मेरा बेटा घर पर बैठा खाना खा रहा था। इसी बीच किसी ने उसके पास फोन किया। उसने मां और बहन के डर के मारे फोन रिसीव नहीं किया। खाना खाने के बाद फौरन चला गया। काफी समय तक वापस न लौटने पर उसकी मां ने खोजबीन किया। आधी रात तक मां अपने बेटे की खोजबीन करती रही। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। तब तक उसका मोबाइल स्विच भी ऑफ हो चुका था। काफी परेशान होने के बाद मां आकर घर पर सो गई। सुबह होते ही उसने पुनः बेटे की खोजबीन शुरु कर दिया। फिर मेरे गांव बराराय और मुरावन पुरवा के बीच में एक खेत में उसकी बॉडी पड़ी मिली। उसके नाक कान और गले पर काफी चोट के निशान थे। घटनास्थल पर काफी खून पड़ा था। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हम चाहते हैं कि मुझे न्याय मिले। एक सवाल के जवाब में उसने कहा कि इसके पहले मेरी बड़ी बहू ने आत्महत्या कर लिया था।
क्षेत्राधिकारी सदर बोले- पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि जनपद के खरगूपुर थाना के गांव बरासराय निवासी जयराम घर पर खाना खा रहा था। रात को उसके पास एक फोन कॉल आई। उसके बाद खाना खाकर वह चला गया। काफी समय तक वापस न लौटने पर उसकी मां ने खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसका पिता होमगार्ड है। वह एडीएम साहब के यहां ड्यूटी करने चला आया था। सुबह गांव से थोड़ी दूर पर उसका शव मिला। पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
Published on:
08 Jun 2023 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
