
निकाय चुनाव को समय पर कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। प्रत्याशियों के खर्च का निर्धारण पहले किया जा चुका है।
अब जमानत राशि और नामांकन पत्रों का मूल्य भी तय कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 8 हजार और नगर पंचायत के लिए 5 हजार रुपए की धनराशि निर्धारित की गई है। प्रत्याशियों को यह राशि नामांकन के साथ जमा करनी होगी।
नामांकन पत्रों का मूल्य तय
आयोग द्वारा नामांकन की धनराशि तय कर दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 500 रुपये नामांकन पत्र का मूल्य रखा गया है। आरक्षित श्रेणी के लिए यह राशि 250 रुपये है। नगर पंचायत में 250 रुपये सामान्य तो 125 रुपये आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जमानत राशि आठ हजार रुपये रखी गई है, जबकि नगर पंचायत के लिए राशि पांच हजार रुपये है।
सभासद के लिए जमानत राशि 2 हजार रुपए
नगर पालिका परिषद के सभासद प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि दो हजार रुपए तय की गई है। इसी तरह नगर पंचायत सभासदों के लिए इतनी ही धनराशि निर्धारित है। नगर पंचायत सभासदों के लिए नामांकन पत्रों का मूल्य एक सौ रुपए है। आरक्षित वर्ग के लिए धनराशि आधी हो जाएगी।
आरक्षित श्रेणी में अध्यक्ष पद के लिए जमानत राशि 4 हजार
नगर पालिका में आरक्षित श्रेणी से चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 250 रुपए है। इनको जमानत राशि 4 हजार रुपए जमा करना पड़ेगा। आरक्षित श्रेणी के सभासदों को 100 रुपए नामांकन पत्र शुल्क देना पड़ेगा। इन्हें एक हजार रुपए जमानत राशि जमा करनी होगी।
नगर पंचायत में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 2500 रुपए होगी जमानत राशि
नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए राशि क्रमश: 125 रुपये और जमानत राशि 2500 रुपये रखी गई है। सदस्य पद के लिए राशि क्रमश: 50 और जमानत राशि एक हजार रुपये रखी गई है।
Published on:
19 Dec 2022 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
