16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News : मोटी महिला के नेतृत्व में चलता लुटेरों का गिरोह, पब्लिक ने खोली पोल किया पुलिस के हवाले

शहर में एक मोटी महिला लुटेरों के गैंग की सरगना है। इनके लूट के तौर-तरीकों को जानकर आप हैरान हो जाए। यह लोग सिर्फ लूट ही नहीं लोगों को झांसे में लेकर ठगने का का काम करते हैं। जिसमें मुख्य भूमिका मोटी महिला की होती है। सीधे- साधे भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाना इनका काम है। कल हुई घटना में एक अधिवक्ता समेत 2 लोग चाकू और ब्लड के हमले में घायल हुए हैं।

3 min read
Google source verification
img-20230624-wa0003.jpg

आरोपियों को पकड़ कर ले जाती पुलिस

शहर में मोटी महिला के नेतृत्व में इनका गैंग शहर में कई घटनाओं अंजाम दे चुका है। इनके लूट करने का तरीका समय-समय पर बदलता रहता है। कभी मोटी महिला अकेले किसी महिला को ठगी का शिकार बना लेती है। गैंग के अन्य सदस्य आस- पास रहते हैं। पहले यह लोग आपस में बीच सड़क पर झगड़ा करने लगते है। इसी बीच कोई अनजान राहगीर इन्हें समझाने पहुंचता है। यह सभी लोग आपस में लड़ाई बंद कर उस व्यक्ति पर टूट पड़ते हैं। वह जो भी कुछ लिए रहता है। मिनटों में छीन कर गायब हो जाते हैं।

यूपी के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में सिंचाई विभाग के पास इन लोगों ने बीच सड़क पर अपना जाल फैलाया। आपस में लड़ने लगे। उसी के पास सिविल लाइन में एक बस सेवा सर्विस के कार्यालय का उद्घाटन हुआ था। ऑफिस मे अवध केसरी सेना के एक पदाधिकारी का बताया जा रहा है। उस समय अपने ऑफिस में अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। लुटेरे आपस में लड़ने का नाटक कर रहे थे। इसी बीच अवध केसरी सेना के कुछ कार्यकर्ता इन लोगों के बीच अनजाने में बीच-बचाव करने पहुंच गए। उनके पहुंचते ही यह लोग उन दोनों पर टूट पड़े। चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया। यह लोग किसी व्यक्ति को लूटने के शिकार में थे। इस घटना में अधिवक्ता अमित मिश्रा और संतोष सिंह घायल हो गए। वहां पर मौजूद आक्रोशित जनता ने इन चारों लुटेरों को मौके पर ही पकड़ लिया। इनकी जमकर पिटाई कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल मौके पर अपने दल बल के साथ नगर कोतवाल पहुंच गए। उन्होंने महिला सहित 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान और लूट के पैसे भी बरामद हुए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में लोग दे रहे गैंग के विषय में जानकारी

वायरल वीडियो में शहर के कुछ लोग इस गैंग के विषय में जानकारी दे रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है। यह मोटी महिला ही पूरे गैंग की सरगना है। इसका नाम गुड़िया है। लोग कह रहे हैं टेंपो में महिला के साथ चयन लूट की घटना में इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था। इसके अलावा जिला अस्पताल में हुई चाकूबाजी में भी यह लोग मौजूद रहे।

मौके पर पहुंची पुलिस IMAGE CREDIT: Patrika original

नशा के लिए करते लूटपाट 24 घंटे नशे में रहते

चाकूबाजी घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे अवध केसरी सेना के प्रमुख नीरज सिंह ने बताया कि हमारे बस सेवा सर्विस कार्यालय का सिंचाई विभाग के सामने उद्घाटन था। इस दौरान एक ऑटो रिक्शा से चार पांच लोग आते हैं। पीछे से बाइक भी रहती है। वहां उतरने के बाद यह लोग आपस में विवाद करने लगते हैं। हमारे ऑफिस में बैठे दो लड़के इन्हें समझाने जाते हैं। उसके बाद यह लोग उन दो लड़कों से और वहां मौजूद जनता से उलझ जाते हैं। उसमें से एक पतला लड़का चाकू निकालकर घुमाने लगता है। एक मोटी औरत जिसका नाम गुड़िया और उसके पति का नाम गुड्डू है। फिर यह सभी लोग अस्तुरा चाकू निकालकर चलाने लगते हैं। इसमें हमारी टीम के अमित मिश्रा और संतोष सिंह घायल हो गए। इसके बाद हम लोग इन लोगों को पकड़कर बैठा लिया। नगर कोतवाली फोन किया जाता है। मौके पर नगर कोतवाल पहुंचकर इन लोगों को कोतवाली लाए हैं। यहां पर इनके खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग चरस के आदी हैं। नशे के लिए लूट जनता से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।