16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: डॉक्टर के मृत घोषित करते ही युवक के शव को छोड़कर फरार हो गए बाइक सवार, डॉक्टर और पुलिस दोनों हैरान

Gonda News: गोंडा जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को घायल अवस्था में बाइक सवार दो लोग एक युवक को लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जैसे ही युवक को मृत घोषित किया। दोनों बाइक सवार युवक के शव को छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल के डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अब शव के पहचान करने में जुटी है।

2 min read
Google source verification
Gonda News

डॉक्टर की सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस

Gonda News: गोंडा जिले के मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे बाइक सवार दो लोग लोग एक युवक को घायल अवस्था में लेकर आए। डॉक्टर से तत्काल इलाज शुरू करने के लिए कहा इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फोन करने के बहाने दोनों लोग वार्ड से बाहर आए। फिर फरार हो गए। डॉक्टर ने इसकी सूचना मनकापुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज जाने की कार्रवाई में जुट गई है।

Gonda News: गोंडा जिले के मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाइक सवार दो लोग एक युवक को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घायल अवस्था में लेकर पहुंचे इमरजेंसी वार्ड में युवक को ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नीरज गुप्ता ने परीक्षण के बाद युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक उसकी मृत्यु काफी देर पहले हो चुकी थी। युवक के सिर और नाक पर चोट के निशान थे। खून निकल रहा था। डॉक्टर के अनुसार बाइक सवार लोग घायल नहीं बल्कि डेड बॉडी को लेकर आए थे। डॉक्टर ने उनसे जब पूछा कि पोस्टमार्टम के लिए अब बॉडी भेजी जाएगी। तो वह लोग फोन करने के बहाने वार्ड से बाहर निकल आए। काफी देर तक वापस वार्ड में न जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की तब तक वह लोग वहां से फरार हो चुके थे।

पेड़ की डाल गिरने से युवक के घायल होने की बात बाइक से लाने वाले लोगों ने डॉक्टर को बताई

डॉक्टर से बातचीत के दौरान बाइक सवार लोगों ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। ऐसे में लोग इस बात की आशंका कर रहे हैं। की क्षेत्र में कहीं पेड़ कटाई का काम चल रहा है। जहां पर युवक मजदूरी करने के लिए काम पर लगा था। उसी दौरान डाल गिरने से उसे गंभीर चोट आई होगी। डॉक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार दो लोग युवक को अस्पताल लाए थे। घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पेड़ र्की टहनी गिर गई है। जिससे चोट लगी है। युवक की मौत की पुष्टि करते हुए जैसे ही बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वह दोनों फोन पर बात करने के बहाने निकल गए। मनकापुर पुलिस को मेमो भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:Meerut Murder: सौरभ हत्याकांड में नया खुलासा, पति के सिर को काटकर कहां ले गई हत्यारिन पत्नी? पढ़ें सनसनीखेज वारदात का नया अपडेट

प्रभारी निरीक्षक बोले- मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा

मनकापुर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने दूरभाष पर बताया कि जानकारी मिली हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा जाएगा। उससे पहले मृतक का पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जा सके।