Gonda News एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ब्लॉक कर्मचारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां पर बिना पैसा लिए कोई काम नहीं होता है। कोई गरीब वृद्धावस्था पेंशन के लिए आता है तो बाबू उससे बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं। पूरा ब्लॉक दलालों का अड्डा बन चुका है।
Gonda News क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ब्लॉक कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह ब्लॉक अब पूरी तरह से दलालों का अड्डा बन चुका है। यहां पर बिना पैसा लिए कोई काम नहीं होता है।
गोंडा जिले के पंडरी कृपाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत दत्तनगर विशेन क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सिंह ने ब्लॉक कर्मचारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां पर कोई गरीब वृद्धावस्था पेंशन या फिर कोई महिला विधवा पेंशन बनवाने के लिए आती है। उससे बिना पैसा लिए काम नही किया जाता है।