4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: आयुक्त ने डीएम को सौंपी जांच, कई पर लटकी कार्रवाई की तलवार मचा हड़कंप

Gonda News: एक पीड़ित की शिकायत पर आयुक्त ने डीएम को जांच सौंपी है। प्रकरण की जांच होने के बाद मामले में सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। जिससे कई राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda News

आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील

Gonda News: गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र के गांव शाहजोत के रहने वाले हनुमान पुत्र राम किशुन की शिकायत पर मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल, शशि भूषण लाल सुशील ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत में राजस्व अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Gonda News: आयुक्त देवीपाटन मंडल को पीड़ित हनुमान ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके भूमि विवाद का मुकदमा अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल की अदालत में विचाराधीन है। इसके बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो ने विपक्षी से अनुचित लाभ लेकर उसकी भूमि पर जबरन कब्जा दिला दिया। प्रार्थी का दावा है कि उक्त घटना के समय उसके घर पर केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। जिन्हें बलपूर्वक धमकाया गया। पीड़ित हनुमान ने मंडलायुक्त से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर 10 दिसंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। मंडलायुक्त के आदेश के बाद जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच सौंपी जाएगी। उम्मीद है कि इस जांच से पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त के हस्तक्षेप से पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें:Gonda News: जब मंडल कारागार में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम- एसपी ने खाया खाना, जाने इसकी वजह