21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता बोले- 6 माह पहले किया था शादी

Gonda News: गोंडा जिले में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि 6 माह पहले शादी किया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
Gonda

अस्पताल पहुंची महिला फोटो सोर्स पत्रिका पुलिस मौजूद

Gonda News: गोंडा जिले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने सुबह जब दरवाजा खटखटाया काफी समय तक दरवाजा न खुलने पर उसे तोड़कर अंदर गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में नवविवाहिता साड़ी के फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है।

Gonda News: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली 25 वर्षीय साक्षी शर्मा ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़कर परिजनों ने अंदर देखा तो वह दंग रह गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने 100 को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान साक्षी शर्मा 25 वर्ष के रूप में हुई है 6 माह पहले दिसंबर के महीने में आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले पहचान अशोक शर्मा के साथ साक्षी की शादी हुई थी। फिलहाल पूरी घटनाक्रम की पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। नगर कोतवाल चौकी इंचार्ज फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया।

पिता बोले- घटना से पहले बेटी ने फोन किया था हमें घर ले चलो


मृतका महिला साक्षी शर्मा के पिता ने बताया कि हमारी बेटी है। सूचना मिली कि साक्षी ने फांसी लगा ली है। हमारा घर उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र डिक्सिर पूरे डाल पूरवा है। बेटी की शादी 2 दिसंबर 2024 गोंडा आवास विकास कॉलोनी अशोक शर्मा के लड़के आलोक शर्मा के साथ हुई थी। आज दो बजे लड़की ने फोन किया था। हमको घर ले चलो घटना को लेकर थाने में तहरीर देंगे।

यह भी पढ़ें:Indo Nepal Border: भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 37 घुसपैठियों की आशंका, अतिरिक्त फोर्स तैनात बढ़ाई गई सुरक्षा

डॉक्टर बोले- महिला डेट आई थी

अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि एक महिला लगभग डेड आई थी। हमने उसको बचाने की बहुत कोशिश किया। लेकिन वह चीज रिकवर नहीं हो पाई। पुलिस को सूचना दी गई थी पुलिस आई थी शव को मर्चरी भिजवा दिया गया है।