
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे परिजन
एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। नवविवाहिता की शादी अभी कुछ माह पहले सीतापुर के एक युवक के साथ प्रेमविवाह के रूप में हुई थी। एक शादी समारोह में शामिल होने नवविवाहिता अपने पति के साथ मायके आयी हुई थी। जंहा यह घटना घटित हो गई, मृतका के पति ने ससुरालीजनों पर और ससुरालीजनों ने पति पर हत्या की आशंका जाहिर की है।
गोंडा जिले के कोतवाली करनैलगंज के गांव कंजेमऊ निवासिनी खुशबू 22 वर्ष का प्रेम विवाह मार्च माह में जनपद सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा के चिखड़ी धन्धार निवासी शिवम सिंह के साथ हुआ था। जिसके चलते खुशबू के घर वालों को आपत्ति थी। इन सब के बावजूद 21 मई को खुशबू अपने मायके में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने कंजेमऊ आयी हुई थी। बुधवार की रात खुशबू की फांसी लगाने से संदिग्ध हालात में शव पाया गया। पति ने खुशबू की मौत पर संदेह जताते हुए ससुरालीजनों सहित एक अन्य पर गंभीर आरोप लगाये है। वहीं, ससुरालीजन मृतका के पति पर हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की कर्यवाही मे जुटी है। अपराध निरीक्षक गोबिन्द कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। मृतका के पति व मायके वाले एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। लेकिन तहरीर किसी की तरफ से नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एएसपी बोले- सीओ मामले की कर रहे छानबीन
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनो पति- पत्नी में किसी बात को लेकर कुछ विवद हुआ है। जिसकी जानकारी की जा रही है। करनैलगंज क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। वहीं मृतका के पति और मायके वाले एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। जिसकी जांच की जा रही है।
Updated on:
25 May 2023 08:57 pm
Published on:
25 May 2023 08:56 pm
