8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: डीएम ने महिला को 8 घंटे में न्याय दिलाकर पेश की प्रशासनिक तत्परता की मिसाल, पढ़े पूरी खबर

Gonda News: गोंडा डीएम नेहा शर्मा की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर जिले में प्रशासनिक तत्परता और संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया। जिससे एक गरीब पीड़ित महिला को महज 8 घंटे के भीतर न्याय मिल गई।

2 min read
Google source verification
Gonda News

डीएम नेहा शर्मा

Gonda News: एक महिला ने डीएम से जनता दर्शन में मिलकर शिकायत किया कि उसे डेढ़ साल पहले आवास बनाने के लिए पट्टा की जमीन मिली थी। उस पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। महिला ने बताया कि कब्जा हटाने के प्रयास में उन्हें धमकी और गाली-गलौज का सामना करना पड़ रहा है। यह पट्टा अप्रैल 2023 में आवंटित हुआ था।

Gonda News: गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील के गांव जगतपुर की रहने वाली एक महिला ने डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान शिकायत की। उनके आवंटित आवासीय पट्टे पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। मामला बुधवार का है। महिला ने बताया कि कब्जा हटाने के प्रयास में उन्हें धमकी और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। डीएम नेहा शर्मा ने शिकायत को गंभीरता से लिया। और तुरंत एसडीएम करनैलगंज तथा तहसीलदार को मौके पर जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम तत्काल हरकत में आई मात्र 8 घंटे के भीतर मौके पर जांच की। जांच में महिला की शिकायत सही पाई गई। बुधवार सुबह यह शिकायत दर्ज की गई थी। टीम ने शाम तक अवैध कब्जे को हटवाकर महिला को उनकी जमीन कब्जा दिलवा दिया।

डीएम के त्वरित कार्रवाई की हो रही सरहना

जिलाधिकारी ने इस कार्रवाई पर कहा प्रत्येक शिकायत का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। अवैध कब्जा करने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। महिला को उनकी जमीन वापस मिलने से उन्हें बड़ा राहत मिली। प्रशासन की तत्परता से नागरिकों में विश्वास और मजबूत हुआ है। डीएम नेहा शर्मा की इस कार्रवाई को लोग प्रशासनिक संवेदनशीलता की नजर से देख रहे हैं।