16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पूर्व मंत्री पंडित सिंह की बचाई थी जान, जन्मदिवस पर फल वितरित करते भावुक हुए सपा नेता

Gonda News: सपा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर सपा नेता सूरज सिंह मरीज को फल वितरित करते भावुक हो गए। उन्होंने 1993 की घटना का याद दिलाते हुए कहा कि जब मेरे पिताजी पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। उस समय नेताजी ने अपना हेलीकॉप्टर भेज कर उन्हें लखनऊ तक एयर लिफ्ट कराकर उनकी जान बचाई थी।

2 min read
Google source verification
Gonda News

अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते सपा नेता सूरज सिंह

Gonda News: सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के अवसर पर सपा नेता सूरज सिंह ने जिला अस्पताल में मरीज को फल और दूध वितरित वितरित किया। कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीब पीड़ित, वंचितों और मजलूमों की सहायता किया है। नेताजी के व्यक्तित्व के बारे में शब्दों में बयां कर पाना बहुत ही मुश्किल है। 1993 की घटना को याद दिलाते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की।

Gonda News: समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह और उनके परिवार का गहरा नाता रहा है। परिस्थितियों कैसी भी रही हो, लेकिन पंडित सिंह हमेशा पार्टी के लिए संघर्ष करते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वह बहुत ही करीबी रहे। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के अवसर पर सपा नेता पूर्व मंत्री के बेटे सूरज सिंह ने जिला अस्पताल में आज मरीजो को फल और दूध का वितरण करते वह भावुक हो गए। उन्होंने 1993 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि नेताजी ने सदैव गरीबों मजलूमों और असहायों की सहायता की है। उनके व्यक्तित्व के बारे में शब्दों में बयान कर पाना बहुत ही मुश्किल है। आज किसी भी पार्टी का कोई भी बड़े से बड़ा नेता हो वो नेताजी के सम्मान में सदैव उनके व्यक्तित्व की सराहना करता है।

यह भी पढ़ें:Gonda News: एक गांव से पुलिस भर्ती परीक्षा में 10 युवाओं ने पास किया एग्जाम, उत्सव जैसा माहौल

भावुक हुए सपा नेता सूरज सिंह कहां इलाज के दौरान 6 माह में नौ बार मिलने गए

सूरज सिंह ने भावुक होकर कहा कि नेताजी ने मेरे पिता स्व पंडित सिंह को जब सन 1993 के हमले में राजनैतिक विरोधियों ने 19 गोलियों से उन्हें छलनी कर दिया गया था। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपना हेलीकाप्टर भेज कर लखनऊ तक एयरलिफ्ट कराया। इलाज के दौरान मुख्यमंत्री रहते हुए 6 माह में 9 बार मिलने गए। जबकि उस वक़्त वह किसी पद पर न होकर आम कार्यकर्ता थे। दरअसल पंडित सिंह इस जिले के इकलौते एक ऐसे नेता थे। जिन्हें इस जिले की जनता आज भी बहुत सम्मानपूर्वक याद करती है। उनसे मिलने के बाद कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटता था। वह एक सर्वमान्य नेता थे। मंत्री रहते हुए भी जिले की जनता को मिलने के लिए उनका कोई प्रोटोकॉल नहीं था। वह अपने सरल स्वभाव के कारण बड़ी आसानी से जनता जनार्दन से मिलकर उनके दुख दर्द को सुनकर उसका समाधान करते थे। नेताजी के जन्मदिवस के इस अवसर पर फल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव सम्पत, जयचंद्र सिंह देवेन्द्र सिंह, मंटू काजी, मनीष अग्रवाल, रामधन यादव, मेराज अहमद, विनय सिंह, शुभम, गौरव, प्रभात, सब्बू, सलमान, राज, विशाल आदि उपस्थित रहे।