16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: दो सगी बहनों की आत्महत्या के मामले में आरोपी जीजा चढ़ा पुलिस के हत्थे, खुले कई राज

Gonda News: रक्षाबंधन के दिन दो सगी बहनों ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। पिता ने इस पूरे प्रकरण को लेकर अपने दामाद पर बेटियों को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया था। जीजा के गिरफ्तार होते ही घटना के राज खुल गए।

2 min read
Google source verification
Gonda News

पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी जीजा

Gonda News: पुलिस ने रक्षाबंधन के दिन दो सगी बहनों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के आरोपी जीजा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Gonda News: गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली के गांव तामापार के मजरे गोफा के रहने वाले सुरेश कुमार की दो बेटियों ने गांव के कुछ दूर पर बहने वाली बिसुही नदी में एक साथ कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान पिता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी सबसे बड़ी बेटी के पति के प्रताड़ना से तंग होकर दोनों बेटियों ने नदी में कूद कर आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उसकाने का मामला दर्ज किया था। पिता रामकेवल ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोल्हार गांव के रहने वाले अशोक पुत्र गंगू से हुआ है। बीते दिनों बड़ी बेटी शांति की तबीयत खराब हो गई थी। तब उसकी देखभाल के लिए छोटी बेटी 19 वर्षीय सुनीता को उसके घर भेजा था। सुनीता अपनी बड़ी बहन शांति देवी के घर से पंचमी के दिन वापस अपने घर आई थी। 18 अगस्त को बेटी ने पिता से बताया कि जीजा अशोक गाली गुप्ता देते हुए प्रताड़ित करते हैं। कहते हैं कि तुम्हारी शादी नहीं होने दूंगा। पीड़ित पिता ने कहा कि दोनों लड़की सुनीता व पुनीता को दामाद बार-बार प्रताड़ित करता था। इसीलिए दोनों लड़कियों ने 19 अगस्त के सुबह 5 बजे घर के पास विसुही नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मनकापुर कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।