11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल 4 निरीक्षक समेत 29 उप निरीक्षक का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Gonda News: एसपी की तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर चली है। जिसमें चार निरीक्षक समेत 29 उप निरीक्षक का ट्रांसफर हुआ है। इसमें से कुछ उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी तथा विभिन्न थानों पर भेजा गया है।

2 min read
Google source verification
Gonda News

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल

Gonda News: कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी विनीत जायसवाल ने एक बार फिर निरीक्षक और उप निरीक्षक की तैनाती में बड़े पैमाने पर फेर बदल किया है। इस बार चार निरीक्षक समेत 29 उप निरीक्षक का तबादला किया गया है।

Gonda News: गोंडा एसपी विनीत जायसवाल ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेर बदल किया है। इनमें निरीक्षक विजय कुमार पांडे को पुलिस लाइन से एसजेपीयू का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, इंस्पेक्टर हेमंत कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, इंस्पेक्टर रामाशंकर राय को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को चौकी प्रभारी मछली बाजार मनकापुर से चौकी प्रभारी शाहपुर थाना परसपुर, उपनिरीक्षक राम आशीष मौर्य को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मछली बाजार थाना मनकापुर, सावन कुमार सिंह को थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी पसका परसपुर, पवन कुमार सिंह चौकी प्रभारी पसका परसपुर से थाना कटरा बाजार, रमेश कुमार को तरबगंज से चौकी प्रभारी चचरी बाजार थाना कर्नलगंज, उप निरीक्षक सोम प्रताप सिंह को थाना खोडारे से चौकी प्रभारी कस्बा करनैलगंज, उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव को परसपुर से चौकी प्रभारी कोल्हमपुर थाना नवाबगंज, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को चौकी प्रभारी हलधरमऊ से थाना कटरा बाजार, उप निरीक्षक बृजेश कुमार को चौकी प्रभारी सद्भावना थाना कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी हलधरर मऊउपनिरीक्षक मनीष कुमार चौकी प्रभारी कहोबा मोतीगंज से चौकी प्रभारी सद्भावना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कहोबा थाना मोतीगंज, उपनिरीक्षक संजीव कुमार को उमरी बेगमगंज से चौकी प्रभारी मधवापुर थाना कटरा बाजार, उपनिरीक्षक शिवकुमार गिरी को थाना कटरा बाजार से थाना उमरी बेगमगंज, उपनिरीक्षक जयहिंद को धानेपुर से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक आनंद उपाध्याय को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात, उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह को पुलिस लाइन से महिला थाना, उप निरीक्षक बलिकरन गौतम को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा, उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से न्यायालय सम्मनन सेल, ओम प्रकाश यादव को पुलिस लाइन से मोतीगंज, उपनिरीक्षक मीनहाज सिद्दीकी को पुलिस लाइन से मोतीगंज, उपनिरीक्षक शिवनाथ को पुलिस लाइन से मनकापुर, संजय कुमार राय को पुलिस लाइन से कटरा बाजार, उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा को पुलिस लाइन से खरगूपुर, उप निरीक्षक छबिलाल यादव को पुलिस लाइन से खरगूपुर, उपनिरीक्षक चुन्नू अहमद को पुलिस लाइन से छपिया, उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव को पुलिस लाइन से थाना खोडारे, कपिल देव गिरी को पुलिस लाइन से थाना खोडारे, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना धानेपुर, उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव को पुलिस लाइन से थाना खोडारे भेजा गया है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग