
इटियाथोक थाना
Gonda News: गोंडा जिले के एक गांव में सास बहू ने एक साथ फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में दो महिलाओं के आत्महत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका का डेढ़ साल का बच्चा पलंग पर किलकारियां भरकर खेल रहा है। शायद उसे यह नहीं पता है कि उसकी मां और दादी हमेशा के लिए उसका साथ छोड़ कर चली गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Gonda News: गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के गांव लक्ष्मणपुर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता घर के कमरे में लगे लोहे के पाइप के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के कुछ ही देर बाद मृतका की बजुर्ग सास ने भी खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। महज एक घंटे के अंदर दो आत्महत्याओं से गांव वाले सकते में हैं। गांव में लोग इसके पीछे आर्थिक तंगी मान रहे हैं। फिलहाल,पुलिस दोनों मौतों की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने दोनों शवों के पास से पड़ताल कर सबूत जुटाए हैं। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत व क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के रहने वाले बृजराज की 35 वर्षीया बहू संगीता देवी ने शुक्रवार देर शाम को अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। इसके कुछ ही देर बाद संगीता की सास 65 वर्षीय छोटका का शव गांव से करीब सात सौ मीटर दूर स्थित खेत में लगे एक शीशम के पेड़ पर लटकते हुए ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि संगीता अपने पीछे डेढ वर्षीय बेटे जीत उर्फ राजन को छोड़ गई है। ससुर बृजलाल काफी अरसे से बीमार रहते हैं।पति दीनानाथ अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं।बड़ा भाई उमानाथ व छोटे भाई राम जियावनन और राजेश कुमार गुजरात प्रांत के राजकोट में रहकर कोई काम करते हैं।वहीं दीनानाथ महाराष्ट्र प्रांत के मुंबई शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करके जीवकोपार्जन चलाते हैं।
Published on:
10 May 2025 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
