
Gonda News : अब ग्राम समाज की जमीन का होगा भौतिक सत्यापन, अवैध अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, जानिए नियम
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महीने की चौथे शनिवार को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने सभी राजस्व निरीक्षकों को ग्राम समाज की जमीन का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनकी ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की जमीन पर कहीं अवैध अतिक्रमण तो नहीं है।
न्यायालय लगातार ग्राम समाज की जमीन और तालाब से अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश अपने कई आदेश में दे चुका है। इसके बाद भी ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। राजस्व विभाग में धारा 67 ( 1) की रिपोर्ट इस बात की खुद गवाह है। जानकार बताते हैं कि ऐसी कोई ग्राम पंचायत नहीं है। जहां पर ग्राम समाज की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण ना किया हो। यहां तक की सुरक्षित जमीन भी अब सुरक्षित नहीं रह गई है। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के ढुलमुल रवैया के कारण ऐसा हो रहा है।
डीएम बोले- लेखपाल सुनिश्चित करें, उनकी ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की भूमि पर नहीं है अतिक्रमण
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में उपस्थित राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को निर्देशित किया है। सभी लेखपाल राजस्व निरीक्षक अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की भूमि, खलिहान, सरकारी तालाब, बंजर, नवीन परती, सरकारी आबादी आदि का भौतिक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करा लें। उनकी ग्राम सभा में कहीं भी किसी भी सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा तो नहीं हैं। जिलाधिकारी ने वहां पर भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण किया। शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने पूर्व में समाधान दिवस में प्राप्त लम्बित शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं।
Published on:
27 May 2023 08:28 pm
