16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News : इश्क का ऐसा बुखार कि घर से जेवर नगदी लेकर हुई फरार, जानिए पूरा मामला

Gonda News : प्रेम प्रसंग के मामले में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से जेवर लेकर फरार हो गई है। वहीं एक और युवती टेलर के लड़के के साथ फरार हो गई है। पीड़ित परिजनों ने थाने में बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।  

2 min read
Google source verification
Vv

Gh

एक ही थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव निवासिनी युवती अपने प्रेमी के संग फरार हो गई हैं। दोनों पीड़ित परिजनों ने आरोपी पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ट्रेलर के लड़के से लड़की को इश्क हो गया। दोनों का प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ा कि दोनों घर से नौ दो ग्यारह हो गए। वही एक और प्रेमिका को इश्क का बुखार कुछ यूं चढ़ा कि घर से नगदी जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। दोनो प्रेमिकाओं के पीड़ित परिजन ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने छपिया पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री 25 मई की रात्रि में घर से लापता हो गई। गांव वालों ने बताया कि गांव के ही एक पुरवा निवासी बहला फुसलाकर कर शादी करने के उदेश्य से अपने साथ भगा ले गया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जब अपने घर में देखा तो पाया की लड़की अपने साथ घर का जेवर भी ले गई। जिसमें सोने का झाला, गले का माला सोने का, नाक का नथनी सोने का, लड़के को देने के लिए सोने की अंगूठी, और चाँदी का पायल, विछिया तथा सत्ततर हजार रुपये नगद लेकर घर से प्रेमी के साथ भाग गयी है।

ट्रेलर के लड़के संग दूसरी प्रेमिका फरार

छपिया थाना क्षेत्र में पीड़ित पिता ने छपिया पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री 24 मई के मध्यरात्रि में ट्रेलर के पुत्र संग फरार हो गई। आरोप है कि ट्रेलर के पुत्र इससे पहले भी आशनाई के लिए लड़की को भागने का कृत्य किया जा चुका है। जिससे उनका मनोबल बढ़ा है।

प्रभारी निरीक्षक बोले दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज

प्रभारी निरीक्षक छपिया ने बताया दोनो मामलों में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही दोनों की बरामदगी की जाएगी। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं वह लगातार प्रयास कर रही हैं।