
आयुक्त कार्यालय देवी पाटन मंडल गोंडा
GONDA NEWS : यूपी के गोंडा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नगर पालिका का सफाई कर्मचारी देवीपाटन मंडल की आयुक्त कार्यालय में नाजिर बन बैठा। फिर फाइलों में हेरा फेरी कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली। एआरटीओ की सत्यापन रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद अधिकारी भी दंग रह गए।
GONDA NEWS : गोंडा जिले के देवीपाटन मंडल के आयुक्त कार्यालय में नगर पालिका का सफाई कर्मचारी के जो नाजिर का काम करता था। आयुक्त कार्यालय से कुछ फाइलों के गायब होने के मामले में तत्कालीन आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सफाई कर्मचारी संतोष जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ जांच के आदेश दिए थे। इसकी जांच चल रही थी। उनके बाद देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल ने एआरटीओ से सत्यापन रिपोर्ट तलब की। बीते 5 अगस्त को सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद उसके भाई समेत परिजनों के नाम छह से अधिक लग्जरी गाड़ियों के पंजीयन की पुष्टि की गई है। अधिकारियों की तरफ से अब उसके खाते का बीते 5 साल के ट्रांजैक्शन का पूरा विवरण मांगा गया है। अब धीरे-धीरे सफाई कर्मचारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। माना जा रहा है की सफाई कर्मचारी पर अब देर सबेर आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। संपत्ति का जैसे-जैसे खुलासा हो रहा है। सफाई कर्मचारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। चर्चा है कि आयुक्त कार्यालय में नाजिर का पद लेने के बाद फाइलों में हेरा फेरी कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर लिया। फिलहाल जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। संपत्ति का खुलासा हो रहा है।
Published on:
16 Aug 2024 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
