
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जलता ट्रक
लकड़ी लादने आया ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे ट्रक धू- धू कर जलने लगा। जब तक चालक और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
गोंडा जिले के आर्य नगर कस्बा से थोड़ी दूर गोंडा- बहराइच राजमार्ग पर नहर के किनारे लकड़ी का टाल है। आज एक ट्रक यहां लकड़ी लादने आया था। बताते हैं कि चालक ने ट्रक को रोड से नीचे उतारकर खड़ा कर दिया। ट्रक के बगल हाई टेंशन लाइन थी। तेज हवाओं के कारण अचानक हाईटेंशन लाइन का तार ट्रक में स्पर्श कर गया। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा।
बाल बाल बच्चे चालक और क्लीनर
गनीमत यह रही कि चालक और क्लीनर दोनों गाड़ी से उतरकर नीचे खड़े थे। मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते ट्रक जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। चालक ने इसकी सूचना पुलिस और फायर विभाग को दिया। जब तक फायर की गाड़ी पहुंचती तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। वहां पर मौजूद लोगों की सक्रियता से आग पर काबू पाया गया। बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद करवाई गई।
चौकी प्रभारी आर्यनगर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ट्रक लकड़ी ला देने आया था। लकड़ी ठेकेदारों की है। कैसे कहा से कटाई गई। इसकी जानकारी करते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
30 Mar 2023 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
