
गोंडा डीएम नेहा शर्मा
Gonda News: गोंडा जिले का एक ऐसा गांव जहां से शहर की दूरी मात्र 500 मीटर है। लेकिन ग्रामीणों को शहर पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कचहरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे लाइन पर समपार फाटक न होने के कारण 10 हजार से अधिक की आबादी को 5 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। प्रधान के साथ मिलकर ग्रामीणों ने अपना दर्द बताया तो डीएम की पहल पर अब जल्द अंडरपास बनेगा। जिससे शहर की दूरी मात्र 500 मीटर रह जाएगी।
Gonda news: गोंडा जिले के पथवलिया गांव में रहने वाले 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को शीघ्र ही आवागमन संबंधी समस्या से निजात मिलने जा रही है। डीएम नेहा शर्मा के प्रभावी नेतृत्व एवं तत्परता से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप लखनऊ-गोंडा रेलवे लाइन पर अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है।
गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित समपार फाटक की अनुपस्थिति के कारण ग्रामवासियों को प्रतिदिन लगभग पाँच किलोमीटर का अतिरिक्त मार्ग तय करना पड़ता था। इससे यहां के रहने वाले नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों को चिकित्सालय, बाजार और शिक्षण संस्थानों तक पहुँचने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। ग्राम प्रधान ऊषा देवी के नेतृत्व में नागरिकों ने 3 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी से भेंट कर इस समस्या से अवगत कराया एवं अंडरपास निर्माण की माँग रखी।
जिलाधिकारी ने समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से पूर्वोत्तर रेलवे, गोंडा जंक्शन के क्षेत्रीय प्रबंधक (एरिया मैनेजर) को पत्र प्रेषित कर रेलवे लाइन के कि.मी. 663/9/12 के बीच, पुल संख्या 357 के पूरब अंडरपास निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पत्र में उल्लेख किया गया कि ग्रामवासियों को केवल 500 मीटर दूरी तय करने के लिए पाँच किलोमीटर अतिरिक्त मार्ग अपनाना पड़ता है। जिससे समय और संसाधनों की अनावश्यक क्षति होती है। इस प्रस्ताव के त्वरित निष्पादन हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
रेलवे प्रशासन द्वारा भी इस प्रस्ताव को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है। अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ग्रामीणों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी। जिससे उनका दैनिक जीवन सुगम एवं सुरक्षित होगा।
Published on:
19 Feb 2025 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
