
मृतका की फाइल फोटो
एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से शव लटकता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के पति की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोण्डा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र शिवकुमार ने डायल 112 को सूचना देकर बताया कि उसकी पत्नी प्रेम कुमारी उम्र 26 वर्ष ने घर में लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति की सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सूचना देने के बाद पति ने फोन से पत्नी के मां को आत्महत्या की सूचना दी। पुत्री के मौत की सूचना से पीड़ित मां कांति बदहवास रोते बिलखते गांव वालों के साथ मनकापुर कोतवाली पहुंची। धानेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर दुबावल के मजरे बेचू पुरवा गांव निवासिनी मां कांति ने मृतका के ससुराल जनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि इससे पूर्व ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर कई बार मारपीट कर बेटी को मायके छोड़ दिया था। जहां धानेपुर पुलिस के समक्ष आपसी सुलह समझौता के तहत बेटी को विदा कर दिया था। इससे पूर्व हुए विवाद में ग्रामीणों के जरिए सुलह समझौता कर विदा किया गया था।
मासूम बच्चे आंगन में भर रहे किलकारियां
मां की मौत के बाद सृष्टि 2 वर्ष और शिवा 7 माह का किलकारियां भरकर आंगन में खेल रहा है। शायद उसे यह नहीं पता है। उसकी मां हमेशा के लिए उसका साथ छोड़कर चली गई।
मृतका की मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका के माता आरोप है कि बेटी के शादी में बाइक सोने की चैन आदि शादी में दिया था। लेकिन अब उसका दामाद दो लाख रुपए नगद और दूसरी अन्य बाइक की मांग कर रहा था। उसने बताया कि पति के मृत्यु होने के बाद दामाद की यह मांग पूरी नहीं कर सकती थी। इसीलिए ससुरालीजनों ने उसके बेटी की हत्या कर दी।
प्रभारी निरीक्षक बोले - पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
12 May 2023 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
