
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लाक कार्यकारिणी
Gonda: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मुजेहना का त्रैवार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जिसमें अध्यक्ष मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन हुआ। ऐसे में अध्यक्ष पद पर राहुल वर्मा मंत्री प्रेम प्रकाश तथा कोषाध्यक्ष काली प्रसाद वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शिक्षक साथियों ने उन्हें बधाई दी है।
Gonda: यूपी के गोंडा जिले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश प्रवक्ता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए संगठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूरे देश सबसे बड़ा शैक्षिक संगठन हैं। पूरे देश मे पंद्रह लाख से अधिक इसके सदस्य हैं। यह सन्गठन शिक्षक,शिक्षार्थी एवं समाज के हितों का चिंतन करने वाला एकमात्र सन्गठन है। शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु सन्गठन का नेतृत्व सतत प्रयत्नशील रहा है। उन्होंने शिक्षकों से अधिकारों की लड़ाई के साथ ही कर्तव्य पालन पर जोर देने का आव्हान किया। इसके बाद ब्लॉक इकाई के चुनाव प्रक्रिया शुरु कराई गई। संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश गौतम और चुनाव पर्यवेक्षक कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने संगठन के नियमावली के तहत चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी पदों पर एक ही नामांकन होने के कारण अध्यक्ष पद पर राहुल वर्मा मंत्री पद पर प्रेम प्रकाश सोनकर तथा कोषाध्यक्ष पद पर काली प्रसाद वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में इन नाम का हुआ चयन
चुनाव संपन्न होने के बाद कार्यकारणी में संगठन मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चन्द्र विश्वकर्मा ,उपाध्यक्षगण शैलेंद्र प्रताप, ऊषा वर्मा,संयुक्त मंत्रीगण हरि शंकर रावत, प्रीति यादव,मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहिद,आडिटर परमजीत प्रसाद,सोशल मीडिया प्रभारी शादाब खान मनोनीत किए गए।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश कुमार सिंह,संगठन मंत्री हंसराज वर्मा , जिला संयुक्त मंत्री भास्कर दूबे, मीडिया प्रभारी आनंद सिंह ,निवर्तमान मुजेहना ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ,रूपईडीह ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य मणि पाण्डेय, इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष डॉ o रामराज,मंत्री अभय प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष अशोक यादव,नारायण दास, जंग बहादुर, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, शांभवी पांडे,मोनिका वर्मा ,नवल किशोर पांडेय, चंद्र शेखर वर्मा, जुग्गी लाल वर्मा, शिव चन्द्र वर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार वर्मा, अमित कुमार सिंह, राकेश बुनकर, राय साहब, विनय कुमार,मेवा लाल यादव अभिषेक गोयल, हरि मोहन यादव, आलोक कुमार तिवारी, शिव शेखर यादव अनिल कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, तरुण वर्मा सहित ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रही।
Published on:
14 Oct 2023 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
