23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा में चाय के पैसे को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर चले लाठी- डंडे, बुजुर्ग की मौत, कई घायल

Gonda crime news,गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र में चाय-नाश्ते के पैसे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए। जबकि 75 वर्षीय बुजुर्ग कन्हैया लाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में मामूली पैसे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाय-पानी के भुगतान को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय कन्हैया लाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद गांव में मातम पसर गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत पकड़ी मारुडीह के मजरा आमाडीह में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब चाय दुकान पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। बताया जा रहा है। कि गांव के रहने वाले चंदन यादव की चाय और जलपान की दुकान पर पड़ोसी गांव बिछुड़ी के रहने वाले दद्दन पांडे और उरई उर्फ उपेंद्र पांडे पहुंचे थे। चाय-नाश्ता करने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाठी-डंडे भी चले। जिससे कई लोग घायल हो गए।

एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

घटना में दद्दन पांडे, उरई उर्फ उपेंद्र पांडे, चंदन यादव और 75 वर्षीय कन्हैया लाल यादव समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट की सूचना मिलते ही कौड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को नियंत्रित किया। घायल लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इलाज के दौरान कन्हैया लाल यादव की बहराइच जिले के विशेश्वरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- दोनों पक्ष नशे में बवाल के दौरान हुई मारपीट

मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के कुछ लोग नशे की हालत में थे। फिलहाल पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग