16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: परिवार के लोग लड़की देखने गए थे घर में शादी की तैयारी चल रही थी युवक की दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Gonda Accident: बस्ती जिले के रहने वाले युवक की गोंडा में बुआ के घर पहुंचने से पहले सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। युवक की शादी तय थी। परिवार के लोग लड़की देखने गए थे। इधर युवक की मौत से एक झटके में शादी के सपने बिखर गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification
Basti News

मृतक की फाइल फोटो रोते बिलखते परिजन

Gonda Accident: बस्ती जिले का रहने वाला युवक शुक्रवार को देर शाम गोंडा अपने बुआ के घर आने के लिए निकल था। बुआ के घर पहुंचने से करीब 5 किलोमीटर पहले अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी, कि बाइक के जहां परखच्चे उड़ गए। वही युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Gonda Accident: बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर के गांव घघरवा नेवादा के रहने वाले सुमित शुक्रवार की शाम गोंडा अपने बुआ के घर आ रहा था। उसे मनकापुर कोतवाली के गांव गोहन्ना जाना था।मनकापुर-टिकरी मार्ग पर रुदापुर माता मंदिर से कुछ दूर पहुंचा था। कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती। तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:Bahraich: बहराइच डीएम का बड़ा एक्शन, 25 लेखपालों पर कार्रवाई,15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

बाइक नंबर से हुई मृतक की पहचान, सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

बाइक के नंबर के जरिए मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। मृतक सुमित तीन भाइयों में मझिला था। उसके पिता की मौत सात वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी माता रेशमा दिल्ली में रहकर पिता के काम को संभाल रही है। मृतक सुमित की शादी तय हो चुकी थी। परिवार के लोग बृहस्पतिवार को लड़की देखने गए थे। दिल्ली से पूरा परिवार पैतृक गांव आ चुका था। घर में शादी की खुशियों में शहनाई बज रही थी। एक झटके में सुमित के शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिवार को दी। तो परिजनों में कोहराम मच गया।