12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: पति परदेश में पत्नी ने फंदे से लटक कर दी जान, तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई थी मृतका

Gonda News: एक नवविवाहिता का घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतिका का पति हैदराबाद शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। एक वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। मृतिका तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। वह घर पर अकेली रहती थी। उसने क्यों आत्महत्या किया। इसकी अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

2 min read
Google source verification
Gonda News

घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

Gonda News: गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का फांसी के फंदे से घर के एक कमरे में शव लटकता मिला। महिला का पति हैदराबाद में मेहनत मजदूरी करने गया था। वहीं पर रहकर काम कर रहा है। मृतका तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। वह घर पर अकेली रहती थी। सोमवार की सुबह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Gonda News: गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के रैगांव में नवविवाहिता ने हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर जा रही मृतका की जेठानी ने मौके पर जाकर देखा तो सन्न रह गई। उन्होंने देखा कि 25 वर्षीय पूजा पत्नी सज्जन सिंह फांसी के फंदे से झूली हुई थी। पड़ोस के लोगों ने पति के साथ इसकी सूचना इटियाथोक कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति सज्जन सिंह हैदराबाद शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। महिला घर पर अकेली रहती थी। तीन दिन पहले वह मायके से ससुराल आई थी।

यह भी पढ़ें:Pratapgarh: प्रेम में धोखा, युवती ने जिस पर आंख मूंद कर किया भरोसा, वहीं निकला कातिल

थाना प्रभारी बोले- पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही

थाना प्रभारी शेषमणि पांडे ने बताया कि विवाहिता की शादी बीते 2024 वर्ष में हुई थी। पति-पत्नी के बीच कोई संतान नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले मृतका अपने मायके से ससुराल आई थी। घर पर कोई नहीं रहता था।सास-ससुर की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। विवाहिता के फांसी लगाने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फोरंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है। मायका पक्ष को फोन से जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग