16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप जमकर काटा हंगामा

Gonda News; गोंडा जिले के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। परिजन कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Gonda

मृतका की फाइल फोटो

Gonda News: गोंडा जिले की एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका के पति ने इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि 7 दिनों के भीतर दो बार ऑपरेशन किया गया। पेट में 27 टांके लगाए गए। अस्पताल प्रशासन लगातार ठीक होने का दावा करता रहा। अस्पताल प्रशासन बार-बार यह आश्वासन दे रहा था कि यह खतरे से बाहर हैं। कोई दिक्कत नहीं है।

Gonda News: गोंडा जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:Bahraich: मजब की दीवार तोड़कर रुखसार बनी मुस्कान अजय संग लिए सात फेरे, जाने प्रेम कहानी की पूरी दास्तान

पति का आरोप एक ही चीज का दो बार ऑपरेशन करके पत्नी को मार डाला

गोंडा जिले के अशोक बंजरिया गांव के रहने वाले मृतका के पति इंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पेट में कुछ समस्या थी। इनके यहां दवा चल रही थी। इन्होंने बताया कि ऑपरेशन होगा। उसके बाद ऑपरेशन इन्होंने किया। वह पूरी तरह से सफल रहा। 6 दिन बाद इन्होंने कहा कि ऑपरेशन दोबारा करना पड़ेगा। उसमें कुछ रह गया है। दूसरी बार फिर ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करने के बाद से तबीयत ठीक नहीं हुई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह आशा देव नर्सिंग होम है। पूरे पेट में दो बार के ऑपरेशन में इन्होंने 27 टांका लगाया। दूसरी बार जब इन लोगों ने ऑपरेशन किया तो हम लोगों को बताया भी नहीं। पति ने तो यहां तक आरोप लगाया कि ऑपरेशन थिएटर में उनके स्टाफ ने मेरी पत्नी को मारा भी क्योंकि वह दोबारा ऑपरेशन करने के लिए तैयार नहीं थी। हमने इनको तीन तारीख में भर्ती कराया था। उनके यहां जितने भी डॉक्टर हैं। यदि किसी मरीज की तबीयत खराब हो जाती है। इमरजेंसी में बुलाया जाता है। तो डॉक्टर कहते हैं। रुको चल रहे हैं। मेरे पत्नी की जान यहां के डॉक्टर के लापरवाही की वजह से चली गई। एक सवाल के जवाब में पति ने बताया कि एक ही चीज का दो बार ऑपरेशन करके मेरी पत्नी को मार डाला। हमें न्याय चाहिए।