15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda : युवक ने किन्नर से रचाई शादी, घर पहुंचते ही हुआ ये हाल, अब पड़ गए लेने के देने, जानिए पूरा मामला

Gonda : घर से परदेस कमाने गए युवक ने वहां पर किन्नर से शादी रचाई। आरोप है कि एक वर्ष तक लिव इन रिलेशन में रहा। एक साल बाद जब किन्नर पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो यहां भूचाल आ गया। किन्नर युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। आगे का मामला जानकर आप हैरान हो जाएंगे।    

2 min read
Google source verification
img-20230802-wa0000.jpg

Gonda : मुंबई कमाने गए युवक एक किन्नर को अपना दिल दे बैठा। मंदिर में सात फेरे लिए उससे शादी रचाई मंगलसूत्र पहनाया फोटो खिंचाई। एक वर्षों तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद युवक चुपके से अपने घर चला आया। उसके पीछे उसकी पत्नी भी घर आकर पहुंच गई। किन्नर बहू के घर में प्रवेश करते ही परिवार में भूचाल आ गया। परिवार के लोगों ने घर में रखने से इंकार कर दिया। मामला पुलिस के दरबार में पहुंच गया है।

Gonda : यूपी के गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक एक वर्षों पहले घर से मुंबई कमाने गया था। युवक का किन्नर पर दिल आ गया। युवक ने किन्नर से प्रेम का इजहार कर दिया। दोनों एक दूसरे को विधि विधान से समर्पित होने के उद्देश्य मंदिर में शादी रचा ली। शादी रचा कर एक दूसरे के हो गए। मामला युवक के घर तक पहुंचा। अपने ही औलाद का दिल फिसला था। इसलिए जैसे तैसे करके परिवार में कुछ दिनों तक मैनेज किया। बताया जाता है कि युवक की प्रेमिका किन्नर लगभग एक वर्ष पहले अपने आशिक युवक के घर आई थी। जहां किन्नर बहू के पहुंचने पर घर में भूचाल आ गया। जैसे तैसे करके उस दौरान समस्या का समाधान हो गया। 2 दिन पहले आशिक युवक के घर किन्नर प्रेमिका फिर से आ गई। जहां मारपीट गाली-गलौज के उपरांत युवक ने प्रेमिका को घर से भगा दिया। मामले में पीड़ित किन्नर ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दिया है।

जानिए किन्नर का आरोप

गोंडा जिले के मोतीगंज पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में मुंबई महाराष्ट्र प्रांत के शिवा नगर गोडकी रोड नं• 06 प्लाट नं• 50 निवासिनी उस्मानी उर्फ चांदनी शेख पुत्री अब्दुल खादर ने आरोप लगाया है कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के भमैचा गांव निवासी हरि ओम ने बम्बई में मुझसे मन्दिर में शादी किया था। पत्नी की तौर पर मुझे रखे था। शनिवार को जब मै उसके घर ग्राम भमैचा में आयी। पत्नी के तौर पर उसके घर में गयी। तो मुझे घर से भगा दिये है। आरोप है कि पीड़िता को घर पर रहने नही दे रहे है। घर से मारपीट कर गाली गुप्ता देते हुए भगा दिये है। तथा कहे कि वापस बम्बई चले जाना नही तो जान से मार देंगे।

युवक के पिता का आरोप पैसा वसूलने के लिए आए दिन नाटक करती

युवक के पिता का आरोप है कि किन्नर पैसा वसूलने के लिए आए दिन घर पर पहुंचकर हंगामा करती है। पिछली बार वह 15 हजार रुपए लेकर चली गई। एक वर्ष बाद अब फिर घर आई है। पैसों की डिमांड किया। ना दे पाने पर उसने थाने में तहरीर दिया है।

थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही

प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज प्रबोध कुमार ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों का आरोप है कि पैसा लेने के लिए किन्नर नाटक कर रही है। फिलहाल मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आते हैं। उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।