16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर दुकानदार से कर रहे थे बात मौत बनकर आई कार, महिला की मौत पिता पुत्र घायल

ससुराल से घर जाते समय रास्ते में दुकानदार से खड़े होकर बात करने लगे। विपरीत दिशा से मौत बनकर आई कार ने पति-पत्नी और बेटे को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर पत्नी की मौत हो गई पिता पुत्र घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda horrific road accident

मृतका की फाइल फोटो दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार

ससुराल से लौटकर घर वापस जाते समय इटियाथोक कस्बा में बाइक खड़ी कर दुकानदार से बात कर रहे पति-पत्नी और बेटे को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर खुर्द के रहने वाले दिनेश कुमार शुक्ल (38), पत्नी उषा (36) व 13 वर्षीय पुत्र प्रशांत को लेकर थाना क्षेत्र के ही गांव परनाबगुलहा अपने ससुराल गए थे। देर रात को घर वापसी के दौरान जैसे ही उनकी बाइक इटियाथोक कस्बा स्थित राज स्टूडियो के दुकान के सामने पहुंची तो दिनेश कुमार शुक्ल ने अपनी बाइक सड़क के बांई ओर खड़ी करके दुकानदार अटल पांडे से बातचीत करने लगे। तभी बलरामपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मारुति कार यूपी-40-जे-8261 के चालक ने दिनेश शक्ल, उषा शुक्ला व प्रशांत सहित मोटर साइकिल को रौंदते हुए बगल के दुकान के शटर में जाकर घुस गई।दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उषा शुक्ला की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।