
दिल की बीमारी से बचना चाहते हैं तो अनार के छिलकों की चाय का करें सेवन, ये है तरीका
Neeraj Patel
गोंडा. अगर आप गर्मियों में अनार खाते हैं तो आप को अनार के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी जानना जानना जरूरी है कि अनार के छिलके आपको बीमारी से कैसे बचाते हैं। अनार के छिलकों में कई महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। अनार से ज्यादा तत्व छिलके में पाए जाते हैं।
अनार के छिलकों की चाय आपकी बीमारियों को रखेगी दूर
गोंडा निवासी डॉक्टर ने बताया है कि अनार के छिलके को पीसकर उसका सूप बनाकर या उसकी चाय बनाकर सेवन करें तो शरीर की सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। और किसी भी बीमारी को आपके शरीर के पास नहीं आने देती है जिससे आपका शरीर एकदम फिट और स्वस्थ रहता है। अनार के छिलकों की चाय आपकी दिल की बीमारियों को भी दूर रखती है जिससे आपको सांस लेने में भी कोई दिक्कत नहीं होती है।
अनार के छिलकों को मिक्सी में डालकर पीस लें
आप जब भी अनार को खाएं तो उसके छिलकों को साफ पानी में धोकर किसी भी पात्र में भर लें। उन छिलकों को फ्रीजर में रख दें, जब कई सारे छिलके इकट्ठे हो जाएं तो उन्हें धूप में रख कर सुखा लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें। अब इसके बाद अनार के छिलकों को मिक्सी में डालकर पीस लें और उसके महीन पाउडर को एक डिब्बे में भरकर रख दें ताकि यह खराब न हो।
अनार के छिलके पाचन के लिए फायदेमंद
अनार के छिलकों में मौजूद कई प्रकार के तत्व होते हैं जो कि शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं और आपको गंभीर बीमारी से भी बचाते है। अगर आप अनार के छिलकों की चाय बना कर पीते हैं तो आपकी पाचन क्रिया भी ठीक रहती है और डायरिया के लक्षणों को दूर कर देती है। लोगों को डायरिया जैसी बीमारी नहीं होती है।
दिल की बीमारियों को भी दूर किया जा सकता
अनार के छिलकों की चाय से दिल की बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है। जिससे दिल हमारा एकदम स्वस्थ रहता है अगर आप अनार के छिलकों की चाय का सेवन छोटी उम्र से ही करते हैं तो आपके जोड़ों के दर्द और हड्डी की कमजोरी को भी दूर करती है। इससे आपका शरीर एकदम स्वस्थ रहता है
Published on:
27 May 2018 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
