
अगर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो इन 4 चीजों का रोजाना करें सेवन
गोंण्डा. अगर आप जानना चाहते हैं कि आप बार बार जल्दी बीमार क्यों पड़ जाते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो आइए यहां जानें। जब कुछ लोग जल्दी जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। तो इसका सबसे बड़ा कारण यह हा कि ऐसे लोगों की इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कम हो जाती है। जिससे वह लोग बार बार बीमार पड़ने लगते हैं और इसी के चलते वायरस और वायरल फीवर जैसी बीमारी बहुत तेजा के साथ लोगों में फैलने लगती है। जिसकी लोगों के शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव होने लगता है।
गोंण्डा निवासी डॉ. आनन्द वर्धन ने बताया है कि लोगों में इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कम होने से वातावरण और शरीर में मौजूद तमाम हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास करती है। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी मजबूत होगी। बीमारियां आपसे उतनी ही दूर भागेंगी।
ब्रोकली
अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ब्रोकली की सब्जी बनाकर खाएं इसमें विटमिन- ए और सी के अलावा ग्लूटाथियोन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर्ण मात्रा में पाया जाता है। यह सब्जी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है जिसे आप रोज के भोजन के साथ खा सकते हैं। इसके साथ ही थोड़ी सी पीनर के साथ स्टीम्ड ब्रोकली मिलाकर स्वादिष्ट डिश तैयार करके राजाना उसका सेवन करें।
मशरूम
मशरूम आपके शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करने में मदद करता है। इसमें सेलेनियम नामक मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट तत्व विटमिन-बी, रिबोफ्लैविन और नाइसिन नामक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जोकि आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदाई होते हैं। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
पालक
पौष्टिक तत्वों से भरपूर इस पत्तेदार पालक की सब्जी का तो कोई जवाब ही नहीं है पालक की सब्जी तो आपके शरीर में खून बढ़ाने बहुत मदद करती है। इसमें फोलेट नामक ऐसा तत्व पाया जाता है जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ उन कोशिकाओं को मजबूती प्रदान करता है। आपके शरीर में मौजूद डीएनए की मरम्मत का भी काम अच्छी तरह से करता है।
लहसुन
लहसुन आपके शरीर को काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट बनाकर इम्यून सिस्टम को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसमें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर को इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। रोजाना भोजन में लहसुन का इस्तेमाल करने से पेट के अल्सर और कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है।
ऐसे बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
1. कम सोने से इम्यूनिटी प्रभावित होती है इसलिए पर्याप्त नींद लें।
2. तनाव से इम्यूनिटी घटती है इसलिए रोजाना नियमित योग करें।
3. तंबाकू उत्पादों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
4. हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स खूब जमकर खाएं।
5. प्रोबायोटिक आहारों का सेवन ज्यादा करें।
6. दिन में कुछ समय धूप में जरूर बिताएं।
Published on:
11 Jun 2018 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
