
कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेते अधिकारी और केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह
International wetland day: गोंडा जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर पार्वती अरगा पक्षी विहार वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र में स्थित है। इस पक्षी विहार के चारों तरफ एक किलोमीटर की परिधि में इको सेंसटिव जोन घोषित किया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर दो फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयुक्त डीएम सहित जिले के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
International wetland day: गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक स्थित पार्वती अरगा झील सर्द के मौसम में देसी विदेशी पक्षियों से गुलजार रहता है। पार्वती अरगा झील साइबेरियन पक्षियों के लिए अनुकूल है। यह करीब 12 हजार हेक्टेयर में फैली है। झील के आसपास के 19 गांव में इको सेंसटिव जोन में शामिल किए गए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया इस झील के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। झील को सरयू नहर से जोड़ने का निर्देश दिया था। जिस पर अमल शुरू हो गया है। 2 फरवरी को वेटलैंड दिवस के अवसर पर यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दो थीम पर आयोजित होगा। वेटलैंड के संरक्षण और भविष्य में इनकी उपयोगिता पर आधारित यह कार्यक्रम होगा।
स्वयं सहायता समूह जिनको ब्रांड अरगा का नाम दिया गया था। उनकी एक प्रदर्शनी यहां लगाई गई है। इसको डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड अरगा के प्रोडक्ट पहले भी लोगों को मिल रहे थे। राज्य मंत्री ने इसको आगे बढ़ाया और अरगा के प्रोडक्ट को अमेजॉन से अनुबंध किया गया है।
डीएम नेहा शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि 2 फरवरी अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के अवसर पर अरगा पार्वती झील में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह वृहद कार्यक्रम भारत सरकार के तत्वाधान में केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री निर्देशन में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री आ रहे हैं। यह कार्यक्रम वेटलैंड के संरक्षण और भविष्य में वेटलैंड की क्या भूमिका होगी इस पर आधारित है।
Updated on:
01 Feb 2025 07:07 pm
Published on:
01 Feb 2025 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
