
माता प्रसाद पांडे फोटो सोर्स पत्रिका
गोंडा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर शहर की विकास स्थिति और चल रही SIR प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही, मतदाता सूची में गड़बड़ियों की आशंका और जनता के अधिकारों पर खतरे की बात कही।
गोंडा जिले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने एक रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। समारोह खत्म होने के बाद जब उन्होंने मीडिया से बातचीत की तो जिले के विकास और SIR प्रक्रिया पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
पांडे ने कहा कि गोंडा में विकास के दावे सिर्फ कागजों में नजर आते हैं। जमीन पर हालात बहुत अलग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया को लेकर काफी भ्रम फैला हुआ है। प्रशासन ने बिना पूरी तैयारी के इसे लागू कर दिया है। उनके मुताबिक, यह चुनाव आयोग की बड़ी चूक है। क्योंकि इससे पहले सही तरीके से मैपिंग ही नहीं कराई गई।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मैपिंग नहीं होगी। उन्हें सीधे तीसरी श्रेणी में डाल दिया जाएगा। इस श्रेणी में आने वालों को नोटिस भेजकर यह साबित करने को कहा जाएगा कि वे स्थानीय निवासी हैं या नहीं। पांडे का कहना है कि यही वह चरण है। जहां गड़बड़ियों की सबसे ज्यादा गुंजाइश है। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि अगर किसी व्यक्ति से समय पर सबूत नहीं दे पाया। तो उसका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। उन्होंने इसे जनता के अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू तो कर दी। लेकिन तैयारी न के बराबर है।
जब उनसे पूछा गया कि घुसपैठियों के लिए सरकार सख्त हो गई है। तो उन्होंने पलटकर जवाब दिया।“यह सवाल मुख्यमंत्री से पूछिए कि उन्हें गोंडा में कोई घुसपैठिया मिला या नहीं।” रिसर्च सेंटर से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। माता प्रसाद पांडे के इन बयानों के बाद SIR प्रक्रिया को लेकर स्थानीय राजनीति में फिर से चर्चा तेज हो गई है।
Updated on:
11 Dec 2025 08:44 pm
Published on:
11 Dec 2025 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
