15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

lok sabha election 2024: मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- राहुल गांधी इस देश की व्यवस्था को खंडित करने वाले लोग, कांग्रेस को लेकर ये क्या कह दिया?

lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह दिया।

2 min read
Google source verification
Loksabha election 2024

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य

lok sabha election 2024: गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने लोकसभा और विधानसभा प्रभारी तथा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कर्नलगंज में एक बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार जो नगर पंचायत अभी तक विपक्ष के खाते में थी। वह भी बीजेपी के खाते में आ गई हैं। कैसरगंज लोकसभा चुनाव को हमें रिकार्ड मतों से जितना है। कार्यकर्ताओं को इसके गुर बताएं। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

lok sabha election 2024: गोंडा जिले के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से बनारस में युवाओं पर दिए गए बयान को लेकर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब हम राहुल गांधी को क्या कहें। यह देश राम का है। इस देश का युवा राम से प्रभावित है। राम सब में है। राम प्राण है। राम आधार है। राम व्यवस्था है। राम सभ्यता है। व्यवस्था को अच्छा बनाने का नाम राम है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि 70 वर्ष तक राम जन्मभूमि को तारीख पर तारीख लेने का काम कांग्रेस ने किया। यह लोग देश की व्यवस्था को खंडित करने वाले लोग हैं। इसलिए ऐसा बोल रहे हैं।

विचारों को बदलकर आने पर भाजपा में स्वागत है

रायबरेली की सड़कों को गंगाजल से धोने के सवाल पर कहा कि देश की संपन्नता विचारों से आती है। दिग्विजय सिंह के उस बयान पर पलटवार करते हुए कहा जिसमें उन्होंने कहा था कि आज चुनाव हो जाए तो बीजेपी 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी। मंत्री ने कहा कि इनको जनता ने नकार दिया है। इन सब की जमानत जप्त हो जाएगी। कांग्रेस तो पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। मोदी जी ने बहुत पहले ही कहा था कांग्रेस मुक्त भारत कहां कि कांग्रेस अंग्रेजों की बी टीम थी। अंग्रेज जब चले गए तो कांग्रेस को छोड़ गए। जब उनसे कहा गया कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ हैं। ऐसे तमाम लोग हैं क्या देश को कांग्रेस मुक्त करने का एक यह भी तरीका है। कि वह लोग यहां पर आकर धुल जाएं। इस पर उन्होंने कहा कि धुलने और गंदा होने की बात नहीं है। वह अपने विचार बदल दें। आप लोगों ने पढ़ा होगा। बाल्मिक बहुत बड़े डाकू थे। बाद में बहुत बड़े संत हो गए। जो विचारों को बदलकर आता है। उसका स्वागत है।

यह भी पढ़ें : बृजभूषण सिंह बोले- राहुल गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी के सुपरस्टार प्रचारक, लोकसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में अब कुछ बचा नहीं है। कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा। हम लोगों ने बहुत पहले ही कह दिया था। चंडीगढ़ चुनाव में बीजेपी पर लगे आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग न्यायालय का सम्मान करते हैं।

lok sabha election 2024 लोकसभा चुनाव 2024