
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे शनिवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने बलरामपुर जा रहे थे। गोंडा शहर के अंबेडकर चौराहे पर रोक कर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की कमियों को उजागर करना। जनता की समस्याओं को सरकार के ध्यान में लाकर संघर्ष करके उसका निवारण कारना उनका प्रमुख कार्य है।
बलरामपुर जाते समय गोंडा जिले में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही व्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही व्यवस्था को रोक कर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम नेता प्रतिपक्ष का होता है। अयोध्या रेप कांड के सवाल पर कहां की सरकार को जांच करके जो उचित कार्रवाई हो उसे करना चाहिए। रेप के आरोपी को नगर अध्यक्ष होने के सवाल पर कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इस दौरान सपा के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण भारी संख्या में मौजूद रहे।
Published on:
03 Aug 2024 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
