13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nazul bill 2024: नजूल विधेयक पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने योगी सरकार पर साधा निशाना कह दी बड़ी बात

Nazul bill 2024: यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपने एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह को श्रद्धांजलि दी। नजूल बिल को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर दुख जताते हुए कहा कि हिंदुओं के नरसंहार की निंदा करता हूं।

2 min read
Google source verification
Gonda news hindi

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे सपा नेता सूरज सिंह

Nazul bill 2024: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपने एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। सपा नेता सूरज सिंह के आवास पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहां कि नजूल की जमीन पर सरकार की नजर है। हालांकि इस विधेयक का विपक्ष से अधिक सत्ता पक्ष में विरोध किया है। सरकार नजूल की जमीन को गरीबों से छीन कर पूंजीपतियों और अपने चहेतों को देना चाहती है।

Nazul bill 2024: गोंडा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे रविवार को गोंडा पहुंचे। पूर्व मंत्री पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह ने अपने आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह के परिवार से हमारा पुराना नाता है। सूरज सिंह इस परंपरा का बखूबी से निर्वहन कर रहे हैं। नजूल विधेयक पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नजूल की जमीन पर सरकार की नजर है। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों और अपने चहेतो को जमीन देना चाहती है। करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह बिधेयक लाया गया है। पक्ष और विपक्ष दोनों ने इसका पुरजोर विरोध किया। जनता के विरोध को देखते हुए सरकार ने इसे प्रवर समिति के पास भेज दिया है। जो निर्णय होगा देखेंगे। अयोध्या रेप मामले पर कहा कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अयोध्या से बड़ी घटना बहराइच में हुई है। वहां जाति विशेष के एक लड़की को गायब किया गया। उसके बाद लड़की का पेड़ से लटका शव मिला है। इस मामले पर बाबा नहीं बोलते हैं। कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा कर्जदार प्रदेश है। यहां पर बेरोजगारी अपने पूरे चरम पर है।

बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार की निंदा करता हूं: माता प्रसाद पांडे

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार की कड़ी निंदा करता हूं। इसके साथ ही हिंदू धर्मावलंबियों के सुरक्षा की मांग करता हूं।इस अवसर पर सूरज सिंह, महफूज खान, बैजनाथ दुबे, अरशद हुसैन, प्रमोद पांडे, सुरेश शुक्ला, दद्दन खान, विनोद श्रीवास्तव सहित सपा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और नजन मौजूद रहे।