Gonda News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत चलने वाले सत्र में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए टाउन हॉल में अभ्युदय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कमिश्नर, सीडीओ, एएसपी ने प्रतिभाग किया। साथ ही कार्यक्रम में मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण, पुलिस अधीक्षक की पत्नी व एसोशिएट प्रोफेसर तन्वी जायसवाल व एलबीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। आयुक्त द्वारा सरस्वती मां के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।