5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda: सीएम की घोषणा के बाद पलटा आदेश, 4 दिन से अनशन पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी

यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर गोंडा में आंदोलन तेज होता जा रहा है। अवध केसरी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष धरना प्रदर्शन के बाद अनशन पर बैठ गए हैं। उनके अनशन का आज चौथा दिन है। अचानक आज उनकी तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल टीम ने पहुंचकर उनका इलाज किया है।

3 min read
Google source verification
img-20230928-wa0007.jpg

यूपी के गोंडा जिले में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा और जमीन की पैमाइश होने के बाद विश्वविद्यालय दूसरे जनपद में बनाए जाने की कवायद शुरु होने के बाद समाजसेवी संगठन, राजनीतिक पार्टियों, धरना प्रदर्शन कर रही है। अवध केसरी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज ठाकुर के नेतृत्व में बीते एक पखवाड़ा से गांधी पार्क में धरना चल रहा है। धरना के बीच आज उनके अनशन का चौथा दिन है। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम भेज कर इलाज कराया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोंडा दौरे के दौरान देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय निर्माण की घोषणा किया था। उनके जाने के बाद गोंडा लखनऊ मार्ग पर मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर डोमकल्पी में तत्कालीन डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश कराया। डीएम ने वहां तक रोड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद बलरामपुर में मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय बनने की मीडिया रिपोर्ट आने लगी। यहां से विद्यालय दूसरे जनपद में बनाए जाने की सूचना पर गोंडा में आंदोलन छिड़ गया। धीरे-धीरे इस आंदोलन का करवा बढ़ता गया। छात्र युवा समाज सेबी संगठन धरना प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान ज्ञापन देने का दौर बीते करीब 4 माह से चल रहा है। छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पांडे लगातार शहर से लेकर गांव कस्बा तक छात्र पंचायत लगाकर विश्वविद्यालय मंडल मुख्यालय पर निर्माण करने की मांग को लेकर ज्ञापन चिट्ठी के माध्यम से शासन प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचा रहे हैं। अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और अधिवक्ता संघ के साथ-साथ विपक्ष की राजनीतिक पार्टियों भी इस आंदोलन में कूद पड़ी है।

अनशन पर बैठे और केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत IMAGE CREDIT: Patrika original

राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- अपने संकल्प से पीछे नहीं हटूंगा

अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज ठाकुर के नेतृत्व में लगातार करीब एक पखवाड़े से शहर के गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन चल रहा था। मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय निर्माण कराए जाने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चार दिनों से प्रशासन को सूचना देने के बाद अनशन पर बैठ गए हैं। तीन दिनों तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी अनशन पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष का हाल-चाल पहुंछने नहीं गया। बुधवार की रात में डॉक्टरों की एक टीम ने गांधी पार्क पहुंचकर उनका मेडिकल परीक्षण किया। जिसमें उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। बाकी स्थिति सामान्य थी। अनशन के चौथे दिन उनकी तबीयत कुछ खराब हुई। तो वहां पर मेडिकल की टीम ने पहुंचकर उनका इलाज करना शुरु कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर धरना और अनशन कर रहे अवध केसरी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज ठाकुर और पदाधिकारी से बातचीत किया। लेकिन वार्ता विफल रही है। नीरज ठाकुर ने बताया कि धरना प्रदर्शन का आज 15 दिन है। जबकि अनशन का चौथा दिन है। हमने अन्न त्याग दिया है। हम गोंडा वासियों से साथ मांग रहे हैं। हम अपने लिए नहीं बल्कि पूरे गोंडा के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। इतनी ईमानदारी और मेहनत से हम लड़ रहे हैं। लोग खुद महसूस कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि शरीर पूरी तरह से अस्वस्थ हो चुका है। आज डॉक्टर की टीम ने पहुंचकर मेरा इलाज किया है। उन्होंने कहा कि हमने जो संकल्प लिया है। उससे पीछे नहीं हटूंगा। संकल्प एक बार लिया जाता है। अब कुछ भी हो हम पीछे नहीं हटेंगे। जब तक हमें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता है। जब उनसे कहा गया कि आपकी तबीयत खराब हो रही है। कुछ खा पी लीजिए। तो उन्होंने कहा कि हमने सब कुछ बजरंगबली को सौंप दिया है। जो भी कुछ होगा। वह आप देखिएगा हम तो आपके बच्चे हैं। जाने और अनजाने में हम अपनी तरफ से कोई गलती नहीं होने देंगे। जब तक हमारे शरीर में ताकत है। तब तक हम अनशन पर बैठे रहेंगे। बाद में क्या होगा उसे विषय में कुछ कहा नहीं जा सकता है।