14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchayat Elections: यूपी में शुरू हुई पंचायत चुनाव की तैयारी गांवों का होगा परिसीमन, इस महीने में हो सकते चुनाव

Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। गांवों का परिसीमन के लिए शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने मत पेटिकाओं की आपूर्ति के लिए ई- टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification
Panchayat Elections

Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव से पहले गांवों का परिसीमन कराया जाएगा। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।प्रदेश में वर्ष 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। अगामी पंचांयत चुनाव की तैयारी निर्वाचन आयोग ने शुरू भी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव कराने के लिए ई टेंडर जारी कर दिए है। परिसीमन के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले पंचायत चुनाव के बाद तमाम ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों के शहरी क्षेत्र में शामिल होने से स्थिति बदली है। इसके मद्देनजर शासन ने सभी जिलों से ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों के आंशिक पुनर्गठन के प्रस्ताव 5 जून तक मांगे हैं।

Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 2026 में खत्म हो रहा है। प्रदेश में करीब 57691 ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, 3200 जिला पंचायत सदस्य 75 जिला पंचायत अध्यक्ष 826 ब्लाक प्रमुख के चुनाव होने हैं। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल चुनाव कहा जाता है। ऐसे में फरवरी 2026 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में यूपी पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की संभावना है। प्रदेश में पंचायत चुनाव तक नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम के सृजन और सीमा विस्तार पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव, पंचायती राज अनिल कुमार की ओर से नगर विकास विभाग को आधिकारिक पत्र भेज दिया गया है। इसमें कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल-मई 2026 में होंगे।

नगर पंचायत नगर पालिका परिषद और नगर निगम सीमा विस्तार के चलते कई ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में हुई शामिल

पंचायत चुनाव-2021 के बाद कई जिलों में नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद व नगर निगम के सृजन और सीमा विस्तार के चलते ग्राम पंचायतें और राजस्व ग्राम शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। इससे कई ग्राम पंचायतों की जनसंख्या 1000 से कम हो गई है। जारी शासनादेश में कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में शामिल ग्राम पंचायतों को हटाने और बचे हुए राजस्व ग्रामों को नजदीकी ग्राम पंचायत में शामिल किया जाना जरूरी है। ग्राम पंचायतों की पूर्व में जारी अधिसूचना को संशोधित किया जाना भी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:Gonda: गोंडा पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद बोले- मैं कला को समाज से जोड़ने में विश्वास रखता

प्रधान पद के संभावित प्रत्याशियों तैयारी में जुट गए

शासन की तरफ से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू होने के बाद गांव में भी संभावित प्रत्याशी अपना गोट बिछाना शुरू कर दिए हैं। पंचायत चुनाव होने में भले ही अभी करीब 10 माह से अधिक का समय बाकी है। लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।