7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Transfer: एसपी की फिर चली तबादला एक्सप्रेस, दो दरोगा लाइन हाजिर 10 को मिली नहीं तैनाती, देखें लिस्ट

Police Transfer: पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए 10 सब इंस्पेक्टर की तैनाती में फेर बदल किया है। जबकि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर दो को लाइन हाजिर कर दिया गया है। देखिए पूरी लिस्ट किसे कहां तैनाती मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 17 Jul 2025, 11:42 AM IST

Police transfer

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल फोटो सोर्स पत्रिका

Police Transfer: गोंडा जिले में देर रात पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात 10 उप निरीक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनाती दी गई है। जबकि कार्य में शिथिलता पाए जाने पर दो चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Police Transfer: पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार की देर रात जिले के अलग-अलग स्थान पर तैनात 10 सब इंस्पेक्टर की तैनाती में फेरबदल किया है। जबकि दो चौकी इंचार्ज को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनमें मनकापुर और कटरा बाजार थाना क्षेत्र के चौकी इंचार्ज शामिल है

किसे कहां मिली तैनाती

पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक वैभव सिंह को कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र की चचरी पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चचरी चौकी के प्रभारी अभिनव भरत सिंह को थाना कर्नलगंज भेजा गया है। दरोगा मोहम्मद गुफरान, जिनका तबादला पहले थाना परसपुर किया गया था। लेकिन आदेश निरस्त कर उन्हें कर्नलगंज भेजा गया है। वहीं, थाना वजीरगंज में तैनात दरोगा पंकज यादव को नवाबगंज थाना के कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कस्बा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक उमेश सिंह को थाना नवाबगंज में भेजा गया है।

पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक अरविंद राय को एएसपी पश्चिमी के वाचक के पद पर नियुक्त किया गया है। थाना परसपुर में तैनात राम सुंदर सिंह को फीडबैक सेल (आईजीआरएस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
थाना कटरा बाजार से उमरी बेगमगंज भेजे गए दरोगा शिवकुमार गिरी का तबादला निरस्त कर उन्हें मनकापुर कोतवाली के जिगना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, वर्तमान प्रभारी संजीव कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। माधवपुर चौकी के प्रभारी पवन कुमार गिरी को भी लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह कटरा बाजार थाना में तैनात दरोगा पवन सिंह को चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना खोड़ारे में तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार बर्नवाल का स्थानांतरण थाना कटरा बाजार कर दिया गया है।