
बाजार से लौट रही ननद भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है बाजार से लौटते दोनों को बाइक सवार दो युवक जबरन पकड़ ले गए और उनके साथ सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों ने दुराचार का वीडियो भी बनाया और उससे वायरल करने की धमकी देकर दोनों को चुप करा दिया। उन्हें छोड़कर भाग निकले। वारदात के एक सप्ताह बाद जब पीड़िता का पति घर वापस लौटा तो उसने वारदात की जानकारी दी। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
सामूहिक दुष्कर्म का यह हैरान कर देने वाला मामला जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां पर 15 मई को एक महिला अपनी ननद के साथ बाजार गई थी। महिला के मुताबिक जब वह बाजार से वापस लौट रही थी तो रास्ते में पढ़ने वाले बंधे के पास सोहेल नाम के एक आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ननद भाभी को पकड़ लिया। और पास के बगीचे में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उन्हें छोड़कर भाग निकले। महिला के मुताबिक घटना के दिन उसका पति घर पर नहीं था। वह रोजी-रोटी के सिलसिले में हापुड़ जिले में रहता है। घर पहुंच कर उसने अपने पति को वारदात की जानकारी दी तो वह हापुर से गोंडा पहुंचा और 22 मई को थाने पर जाकर उसने मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोहेल उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा का कहना है कि घटना एक सप्ताह पुरानी है और महिला व आरोपियों के बीच पहले से ही बातचीत होती रही है। फिर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। और दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है और दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
23 May 2022 05:43 pm
Published on:
23 May 2022 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
