11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंधे पर रखा हाथ और महिला ने सब कुछ दे दिया, वारदात सुन दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

जी हां, ये किसी फिल्म की नहीं, बल्कि रियल स्टोरी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस।

2 min read
Google source verification
robber looted jewelry

गोण्डा. जी हां, ये किसी फिल्म की नहीं, बल्कि रियल स्टोरी है। उसने महिला के कंधे पर हाथ रखकर सबकुछ ले लिया। वो भी शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले तिराहे पर। महिला को होश तब आया, जब वह अपना सब कुछ गवां चुकी थी। उसने पूरी बात पति से बताई, जिसके बाद दोनों पुलिस में जाकर तहरीर दी।

नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला की रहने वाली महिला सुधा गर्ग बाजार से कुछ खरीदारी करने गई थीं कि अतिव्यस्ततम पीपल तिराहे के समीप एक व्यक्ति महिला के कंधे पर जैसे ही हाथ रखा, महिला उसके वशीकरण का शिकार हो गई। फिर जो हुआ उसकी आप कल्पना नहीं कर सकेंगे।

कंधे पर रखा हाथ और...
युवक ने जैसे ही महिला के कंधे पर हाथ रखा, महिला अपने होश खो बैठी। वह बिना कुछ सोचे-समझे उस व्यक्ति का निर्देश मानने लगी। महिला ने उस युवक को जिसने कंधे पर हाथ रखा था, एक-एक कर पहले हुए सारे गहने उतारकर उसे दे दिए।

और ठग को दे बैठी सब कुछ
महिला ने व्यक्ति के कहने पर उसे अपने गले की पैन्डेट समेत चैन, अंगूठी व अन्य कीमती सामान उसे चुपचाप दे दिया। सामान लेने के बाद उस व्यक्ति ने महिला से कहा पीछे मुड़ो, जैसे ही वह पीछे मुड़ी, वह बदमाश मौके से लूटा सामान लेकर चंपत हो गया।

पति को सुनाई आपबीती
सब कुछ गंवाने के बाद महिला जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और अपने पति को आपबीती सुनाई कि आज उसके साथ बाजार में क्या हुआ है। पति तुरंत ही अपनी पत्नी के साथ पुलिस चौकी महाराजगंज पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पीड़िता बोली- पुलिस नहीं दिखा रही सक्रियता
पीड़िता सुधा ने बताया कि उसने एक-एक पैसा जोड़कर अपने जेवर बनवाए थे, जिसे बदमाश लूट ले गया। पीड़िता ने बताया कि जहां पर घटना हुई, चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने कहा- जानकारी जुटाई जा रही है
पुलिस के अनुसार घटना की लिखित तहरीर मिली है। मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे को चिन्हित किया जा रहा है, जिससे लुटेरों की कार्य प्रणाली की जानकारी की जा रही है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहले भी कर चुकी है खुलासे
लोगों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे से छानबीन करने पर महिला के साथ हुई लूट का खुलासा किया जा सकता है। ऐसे बहुत से मामलों में सीसीटीवी में कैद हुई वारदातों का पुलिस द्वारा खुलासा भी किया जा चुका है।

नीचे तस्वीर में पीड़ित महिला

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग